रिमोट से मीटर को बंद कर विद्युत चोरी करते पकड़ा

टीम ने मौके से मीटर मय रिमोट को जब्त कर 1,06,034 का लगाया जुर्माना

रिमोट से मीटर को बंद कर विद्युत चोरी करते पकड़ा

उपभोक्त मीटर को रिमोट से बंद कर देता है, जबकि उसकी बिजली सप्लाई चालू रहती है।

जयपुर। जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने रामगंज उपखण्ड के दिल्ली रोड पर घरेलू श्रेणी के बिजली कनेक्शन में डिवाइस से मीटर बंद कर बिजली चोरी करने का मामला सामने आया है। उपभोक्त मीटर को रिमोट से बंद कर देता है, जबकि उसकी बिजली सप्लाई चालू रहती है। अति.पुलिस अधीक्षक सतर्कता महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई में दिल्ली रोड स्थित अजन्ता विहार कॉलोनी में उपभोक्ता रियासुद्दीन ने अपने मीटर में डिवाइस लगा रखी है, उससे वह विद्युत चोरी करता है।

रियासुद्दीन ने बताया कि मीटर, रिमोट से बन्द हो जाता है व सप्लाई चालू रहती है। टीम ने मौके से मीटर मय रिमोट को जब्त कर 1,06,034 का जुर्माना लगाया है। केस दो- इसी कॉलोनी के इब्राहीम खान के मीटर की जांच की गई तो मीटर टैम्पर्ड करके बिजली चोरी की जा रही थी। शर्मा ने बताया कि सतर्कता शाखा विद्युत चोरी रोकने के लिए संकल्पित है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह