पाली में जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन, दो सदस्य, सहयोगी अधिवक्ता 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

प्रतिकर राशि 4 लाख 25 हजार रुपये दिलवाने की एवज में मांगी थी घूस

पाली में जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन, दो सदस्य, सहयोगी अधिवक्ता 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर पाली- प्रथम इकाई ने सोमवार को कार्रवाई कर सीताराम चेयरमैन, इंदू चौपड़ा और लक्ष्मण पालदिया सदस्य बाल कल्याण समिति, जिला पाली को उनके सहयोगी सुधीर काकाणी अधिवक्ता के माध्यम से परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर पाली- प्रथम इकाई ने सोमवार को कार्रवाई कर सीताराम चेयरमैन, इंदू चौपड़ा और लक्ष्मण पालदिया सदस्य बाल कल्याण समिति, जिला पाली को उनके सहयोगी सुधीर काकाणी अधिवक्ता के माध्यम से परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की पाली- प्रथम इकाई को परिवादिया ने शिकायत दी कि परिवादिया को राज्य सरकार ने स्वीकृत प्रतिकर राशि 4 लाख 25 हजार रुपये दिलवाने की एवज में सीताराम शर्मा चेयरमैन, इंदू चौपड़ा, सदस्य और लक्ष्मण पालदिया सदस्य बाल कल्याण समिति, जिला पाली द्वारा उनके सहयोगी सुधीर काकानी अधिवक्ता के माध्यम से 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में 42 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।


जिस पर एसीबी जोधपुर टीम ने  शिकायत का सत्यापन कर सुधीर काकानी अधिवक्ता जिला पाली को बाल कल्याण समिति के ऑफिस में सीताराम शर्मा चेयरमैन, इंदू चौपड़ा, सदस्य एवं लक्ष्मण पालदिया सदस्य बाल कल्याण समिति, जिला पाली के लिये परिवादी से प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत