चंडीगढ़ की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण रद्द, देरी और रद्दीकरण से यात्रियों में नाराज़गी

रोजाना फ्लाइट संचालन प्रभावित हो रहा

चंडीगढ़ की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण रद्द, देरी और रद्दीकरण से यात्रियों में नाराज़गी
जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को फ्लाइट रद्द और देरी से होने पर भारी परेशानी। इंडिगो की चंडीगढ़ फ्लाइट रद्द, जबकि स्पाइसजेट की पुणे फ्लाइट तकनीकी कारणों से 4 घंटे लेट। दो दिन से उड़ानें लगातार प्रभावित। यात्रियों में नाराज़गी बढ़ रही है और एयरलाइनों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह यात्रियों को दो एयरलाइनों की उड़ानें रद्द और देरी से होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो एयरलाइन ने जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली सुबह 5:50 बजे की फ्लाइट रद्द कर दी। जानकारी के अनुसार, इंडिगो का एक विमान दो दिन पहले तकनीकी खराबी के कारण सेवा से बाहर है, जिससे रोजाना फ्लाइट संचालन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को भी जयपुर से उदयपुर और इंदौर की दो फ्लाइटें रद्द रही थीं।

वहीं, स्पाइसजेट की पुणे जाने वाली सुबह 5:05 बजे की फ्लाइट तकनीकी कारणों से रवाना नहीं हो सकी। यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है। एयरलाइन ने बताया कि अब यह फ्लाइट सुबह 9:30 बजे तक पुणे के लिए रवाना हो सकेगी। लगातार फ्लाइट रद्द और देरी से यात्रियों में नाराज़गी बढ़ रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक कानून बनने के करीब है। नए नियमों के तहत 100 से अधिक छात्रों...
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी: जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें, ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम 
ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई