रेलवे पार्सल ट्रांस-शिपमेंट के नियमों में बदलाव, अब इंटरमीडिएट स्टेशनों पर भी बदल सकेंगे पार्सल ट्रेन

मंडलों में कई छोटे-मोटे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग

रेलवे पार्सल ट्रांस-शिपमेंट के नियमों में बदलाव, अब इंटरमीडिएट स्टेशनों पर भी बदल सकेंगे पार्सल ट्रेन

भारतीय रेलवे ने पार्सल परिवहन को और आसान बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया। अब पार्सल का ट्रांस-शिपमेंट इंटरमीडिएट स्टेशनों पर भी अनुमति दी गई है। पहले यह सुविधा केवल ब्रेक-ऑफ-गेज स्टेशनों तक सीमित थी।

जयपुर। भारतीय रेलवे ने पार्सल परिवहन को और आसान बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब पार्सल का ट्रांस-शिपमेंट (ट्रेन बदलना) इंटरमीडिएट स्टेशनों पर भी अनुमति दी गई है। पहले यह सुविधा केवल ब्रेक-ऑफ-गेज स्टेशनों तक सीमित थी। नया प्रावधान 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू होगा। इस बदलाव का खास फायदा उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर, जयपुर, बीकानेर और अजमेर मंडलों को मिलने वाला है, जहां राजस्थान के कई महत्वपूर्ण रूटों पर डायरेक्ट ट्रेनों की कमी है। अब तक पार्सल ट्रांस-शिपमेंट की अनुमति सिर्फ ब्रेक-ऑफ-गेज स्टेशनों पर थी। अन्य इंटरमीडिएट स्टेशनों पर पार्सल को एक ट्रेन से उतारकर दूसरी ट्रेन में चढ़ाने की इजाजत नहीं थी। नतीजतन, जहां डायरेक्ट ट्रेन उपलब्ध नहीं थी, वहां कस्टमर को पार्सल भेजने में काफी परेशानी होती थी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के चार मंडलों जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में पार्सल एवं लगेज से कुल 69.39 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, जो पिछले वर्ष (61.98 करोड़ रुपये) की तुलना में 11.94% अधिक है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि इन मंडलों में पार्सल बिजनेस लगातार बढ़ रहा है, लेकिन डायरेक्ट ट्रेन न होने के कारण कई गंतव्यों तक सीमित रह जाता था। जोधपुर, जयपुर, बीकानेर और अजमेर मंडल मुख्य रूप से पैसेंजर और कुछ फ्रेट ट्रैफिक वाले क्षेत्र हैं, जहां पर्यटन, कृषि उत्पाद, सीमेंट, नमक और कंटेनर ट्रैफिक प्रमुख है। इन मंडलों में कई छोटे-मोटे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग होती है, लेकिन ट्रांस-शिपमेंट की कमी के कारण बिजनेस की पूरी क्षमता नहीं निकल पाती थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक सिरफिरा प्रेमी शराब के नशे में जियो के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह...
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा