उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर व्रतियों ने किया पारण

खुशहाली एवं शांति की कामना 

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर व्रतियों ने किया पारण
शहर में सोमवार को चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। इस अवसर पर गलता तीर्थ स्थित पौंडरिक उद्यान में बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं एवं पुरुषों ने पहुंचकर विधि-विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

जयपुर। शहर में सोमवार को चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। इस अवसर पर गलता तीर्थ स्थित पौंडरिक उद्यान में बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं एवं पुरुषों ने पहुंचकर विधि-विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। व्रतियों ने सूर्यदेव की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। सुबह से ही पौंडरिक उद्यान में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की और उगते सूर्य को जल एवं दूध से अर्घ्य दिया। इस दौरान घाट पर भक्तिमय माहौल रहा। चार दिनों तक चले इस महापर्व में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ व्रत एवं पूजा-अर्चना की। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के

साथ ही छठ पूजा का समापन हुआ। राजधानी में तड़के से ही गलताजी और छठ पूजा के लिए बनाए गए कृत्रिम जलाशयों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई. सूर्योदय से पहले ही पूजा स्थलों पर छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे... जैसे ही सूर्य की पहली किरण दिखाई दी, व्रतियों ने पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की पूजा-अर्चना की. इसके साथ ही खरना के बाद शुरू हुआ करीब 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत पूरा हो गया. व्रतियों ने पूजा की परंपराएं निभाने के बाद प्रसाद ग्रहण कर पारण किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान