मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रहेंगे बीकानेर दौरे पर : भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

बीकानेर के देशनोक में तिरंगा यात्रा का आयोजन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रहेंगे बीकानेर दौरे पर : भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल
गत 15 मई को राजधानी जयपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए थे।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को बीकानेर जिले के दौरे पर रहेंगे। शर्मा जिले के देशनोक में भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश के वीर जवानों के साहस और पराक्रम को नमन करेंगे। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भारतीय नागरिकों पर आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले की जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। इस ऑपरेशन के तहत सेना ने अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए पाकिस्तान में चिह्नित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट कर दिया। इस ऑपरेशन की गौरवमयी सफलता पर देशभर में सेना के सम्मान में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं।

प्रदेश में भी जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकालकर सैनिकों के शौर्य को सम्मान दिया जा रहा है। गत 15 मई को राजधानी जयपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए थे। इसी श्रृंखला में बीकानेर के देशनोक में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता