स्वच्छ हवा और हरित भविष्य का संदेश लेकर जयपुर में निकली साइक्लोथॉन, मुख्य सचिव ने दिखाई हरी झंडी

पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी

स्वच्छ हवा और हरित भविष्य का संदेश लेकर जयपुर में निकली साइक्लोथॉन, मुख्य सचिव ने दिखाई हरी झंडी
ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के अवसर पर जयपुर में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ हवा को बढ़ावा देने के लिए 'साइक्लोथॉन फॉर ऑल' आयोजित हुई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आरएसपीसीबी परिसर से शुरू होकर रैली नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे मुख्यालय तक पहुंची, जिसमें नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु और सतत जीवनशैली का संदेश लेकर रविवार को जयपुर में साइक्लोथॉन फॉर ऑल का आयोजन किया गया। ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के शुभारंभ के अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, पर्यावरण विभाग और इंटरनेशनल सोसायटी फॉर लाइफ साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस साइक्लोथॉन में युवाओं, साइकिल प्रेमियों और पर्यावरण जागरूक नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन को रवाना किया। 

उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना केवल परिवहन का विकल्प नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छ हवा और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षण सरकार के साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी और व्यवहार परिवर्तन को जरूरी बताया। वहीं पर्यावरण विभाग की सचिव शैलजा देवल ने नागरिकों से पर्यावरण अनुकूल आदतों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। साइक्लोथॉन राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल परिसर से शुरू होकर मालवीय नगर के एपेक्स सर्किल होते हुए नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे मुख्यालय तक पहुंची।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिवाली से पहले परकोटे में रातभर चला सफाई अभियान, मेयर-कमिश्नर ने भी थामी झाड़ू दिवाली से पहले परकोटे में रातभर चला सफाई अभियान, मेयर-कमिश्नर ने भी थामी झाड़ू
दिवाली से पहले राजधानी जयपुर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने शनिवार आधी रात से परकोटे में 'ऑपरेशन...
दीपावली से पहले नकली घी के कारोबार पर CID क्राइम ब्रांच का बड़ा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार
रणथम्भौर के लाहपुर क्षेत्र में बाघिन T-93 शावक के साथ नजर आई, RTR-I में बाघों की संख्या बढ़कर 63 हुई
ग्लोरी ग्रुप की हेलोवीन नाइट में दिखे डरावने और आकर्षक अंदाज, 100 से अधिक सदस्यों ने लिया हिस्सा
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 97वां संस्करण आयोजित, 1000 लोगों ने लगाई सेहत की राइड
एक मंच पर इंडिया गठबंधन के दिग्गज: भाजपा पर बरसे, राहुल से ममता- अखिलेश से तेजस्वी तक ने खोला मौर्चा; जेल जाएंगे ज्ञानेश कुमार
लोकतंत्र की हल्दीघाटी बना रामलीला मैदान, अखिलेश ने भाजपा को दी विदाई की चेतावनी