दीपावली से पहले नकली घी के कारोबार पर CID क्राइम ब्रांच का बड़ा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर में दो अलग-अलग फर्मों पर छापेमारी

दीपावली से पहले नकली घी के कारोबार पर CID क्राइम ब्रांच का बड़ा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार
'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत सीआईडी क्राइम ब्रांच और खाद्य सुरक्षा विभाग ने श्रीगंगानगर में दो फर्मों पर छापेमारी कर 22,138 लीटर नकली व संदिग्ध घी जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹1.60 करोड़ है। पाम ऑयल और केमिकल से नकली घी बनाने तथा एक्सपायरी माल रीपैक करने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप प्रदेश में नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' के तहत सीआईडी क्राइम ब्रांच ने श्रीगंगानगर जिले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दीपावली के त्योहार से पूर्व की गई इस कार्रवाई में दो अलग-अलग फर्मों पर छापेमारी कर कुल 22,138 लीटर नकली एवं संदिग्ध घी जब्त किया गया है। जब्त घी की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपये है। कार्रवाई के दौरान नकली घी की बिक्री से प्राप्त 3.50 लाख रुपये भी जब्त किए गए हैं। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
 दो फर्मों पर की गई अलग-अलग कार्रवाई 

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा)  बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में संचालित विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। महानिरीक्षक पुलिस केबी वंदना एवं उप महानिरीक्षक प्रहलाद कृष्णियां के सुपरविजन तथा उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना संकलित कर कार्रवाई की।  सीआईडी क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल बृजेश शर्मा को सूचना मिली थी कि गुजरात के सूरत शहर से पॉम ऑयल मंगवाकर उसमें केमिकल मिलाकर नकली घी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा एक्सपायर्ड घी को दोबारा तैयार कर गाय का शुद्ध घी बताकर सस्ते दामों में श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा है।

सूचना के सत्यापन के बाद सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर हरिशंकर यादव एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर सिटी श्नितिन चौधरी से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद पुलिस थाना सदर एवं जिला विशेष टीम को साथ लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई की गई।

अनन्या ट्रेडिंग कम्पनी से 16,394 लीटर नकली घी बरामद 

Read More विश्वविद्यालयों को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कोर्स विकसित करने के निर्देश, उत्कृष्टता केंद्र बनाने पर जोर 

पहली कार्रवाई अनन्या ट्रेडिंग कम्पनी के गोदाम एवं फैक्ट्री पर की गई। संयुक्त टीम को चौधरी कॉम्पलेक्स स्थित गोदाम में तीन व्यक्ति मिले। पूछताछ में उनकी पहचान राम तायल (26), मुकेश कुमार (24) निवासी जवाहर नगर जिला श्रीगंगानगर एवं विकास कुमार (42) निवासी लालगढ़ जाटान जिला श्रीगंगानगर के रूप में हुई। गोदाम के संबंध में राम तायल ने बताया कि उसकी पत्नी के नाम से अनन्या ट्रेडिंग कम्पनी संचालित है तथा पिछले करीब छह माह से इस गोदाम को किराये पर लेकर कारोबार किया जा रहा है।

Read More 40 विला खरीद मामले में आईपीएस अधिकारी प्रशाखा माथुर एपीओ, पढ़े पूरी खबर 

चार ब्रांड के नाम से तैयार किया जा रहा था नकली घी 

Read More अपहरण कर युवक की हत्या के मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, बचने के लिए लगातार बदल रहे थे ठिकाने

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा गोदाम का निरीक्षण करने पर त्रिसल्वा, बांसुरी, श्रीनंद एवं मायरा ब्रांड के नाम से पैक किए हुए घी के टीन एवं कार्टन बड़ी मात्रा में मिले। जांच के दौरान इन ब्रांडों के अलावा बिना लेबल वाले टीन तथा एक्सपायरी डेट का घी भी बरामद हुआ। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर उपलब्ध घी की जांच कर सैम्पलिंग की कार्रवाई की।

गोदाम में अलग-अलग ब्रांड के नाम से बरामद घी का विवरण इस प्रकार है:

त्रिसल्वा ब्रांड: 3,558 लीटर
बांसुरी ब्रांड: 6,275 लीटर
श्रीनंद ब्रांड: 5,586 लीटर
मायरा ब्रांड: 90 लीटर
बिना लेबल वाले टीन: 390 लीटर
एक्सपायरी डेट का बांसुरी ब्रांड घी: 495 लीटर

इस प्रकार गोदाम से कुल 16,394 लीटर नकली देशी घी बरामद हुआ। विभिन्न पैकिंग पर निर्माण दिनांक 1 नवम्बर 2026 एवं एक्सपायरी दिनांक 31 जुलाई 2027 अंकित थी।

एक्सपायरी घी पर नए रैपर लगाकर दोबारा बेचने का खुलासा 

गोदाम में जांच के दौरान घी के अतिरिक्त पैकिंग सामग्री, विभिन्न ब्रांड के रैपर, स्टीकर, खाली कार्टन एवं डिब्बे भी मिले। मौके पर एक पैकिंग मशीन, गैस भट्टी, सिलेंडर टंकी तथा करीब 60-70 लीटर क्षमता का ढक्कन सहित एक बर्तन भी मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डीलरों से वापस आने वाले खराब माल एवं एक्सपायरी टीन व कार्टन पर पुराने रैपर हटाकर नए स्टीकर और रैपर लगाए जाते थे तथा इसके बाद माल को दोबारा बाजार में भेज दिया जाता था।

गुजरात की कम्पनी से माल मंगवाकर करते थे सप्लाई 

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि राम तायल गुजरात की देवकुंज मिल्क प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड से पाम ऑयल एवं वनस्पति मंगवाता था। इसके लिए कम्पनी के प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क किया जाता था। माल की कुछ खरीद बिल के माध्यम से तथा कुछ खरीद बिना बिल के किए जाने की बात भी सामने आई है। राम तायल ने बताया कि माल की सप्लाई श्रीगंगानगर के डीलर मुकेश कुमार डालमिया की जे.बी. ट्रेडिंग कम्पनी सहित अन्य डीलरों को की जाती थी। राम तायल एवं मुकेश कुमार ने सप्लाई और मार्केटिंग के लिए विकास कुमार को भी साथ रखा हुआ था, जिसे प्रति लीटर कमीशन दिया जाता था।

3.50 लाख रुपये की नकदी और मोबाइल फोन जब्त 

पुलिस ने राम तायल के कब्जे से नकली घी की बिक्री से प्राप्त 3 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए तथा तीनों आरोपियों के पास से कुल चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। गोदाम में रखे घी की भारी मात्रा को देखते हुए उसे मौके पर ही सुरक्षित रखकर गोदाम के शटर पर ताला लगाकर सील किया गया। मौके पर खड़ी मारुति वैन को भी नकली घी के परिवहन में प्रयुक्त होना बताया गया है।

न्यू विजय ट्रेडिंग कम्पनी से 5,744 लीटर संदिग्ध घी जब्त 

सीआईडी क्राइम ब्रांच एवं संयुक्त टीम ने दूसरी कार्रवाई श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ बाईपास स्थित न्यू विजय ट्रेडिंग कम्पनी पर की। यहां से 5,744 लीटर संदिग्ध घी बरामद किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संदिग्ध घी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।   इस प्रकार दोनों फर्मों पर की गई कार्रवाई में कुल 22,138 लीटर नकली एवं संदिग्ध घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपये है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश स्थापित कर रहा विकास के नए आयाम : भजनलाल शर्मा मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश स्थापित कर रहा विकास के नए आयाम : भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान की शानदार उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए...
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, तीन डीसीपी को मिली नई जिम्मेदारी
दिवाली से पहले परकोटे में रातभर चला सफाई अभियान, मेयर-कमिश्नर ने भी थामी झाड़ू
दीपावली से पहले नकली घी के कारोबार पर CID क्राइम ब्रांच का बड़ा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार
रणथम्भौर के लाहपुर क्षेत्र में बाघिन T-93 शावक के साथ नजर आई, RTR-I में बाघों की संख्या बढ़कर 63 हुई
ग्लोरी ग्रुप की हेलोवीन नाइट में दिखे डरावने और आकर्षक अंदाज, 100 से अधिक सदस्यों ने लिया हिस्सा
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 97वां संस्करण आयोजित, 1000 लोगों ने लगाई सेहत की राइड