सिविल डिफेंस मॉकड्रिल : देश में 244 और राजस्थान में 28 संवदेनशील शहरों पर होगी मॉकड्रिल और ब्लैक आउट

प्रदेश में आज शाम 4 बजे बजेंगे सायरन, रात दस बजे ब्लैक आउट

सिविल डिफेंस मॉकड्रिल : देश में 244 और राजस्थान में 28 संवदेनशील शहरों पर होगी मॉकड्रिल और ब्लैक आउट

केन्द्रीय गृह विभाग के निर्देश पर की जा रही इस मॉकड्रिल की राजस्थान में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

जयपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच बने तनाव के माहौल में संभावित हमलों से बचने के लिए देशभर के 244 शहरों पर एक साथ सिविल डिफेंस की बड़े स्तर पर मॉकड्रिल की जाएगी। इसके साथ ही ब्लैक आउट किया जाएगा। राजस्थान में भी 28 संवेदनशील शहरों पर मॉकड्रिल की जाएगी। इस मॉकड्रिल के तहत शाम 4 बजे अलर्ट सायरन बजेंगे और युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों का अभ्यास किया जाएगा। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार रात दस करीब आधा घण्टे के लिए ब्लैक आउट किया जाएगा। केन्द्रीय गृह विभाग के निर्देश पर की जा रही इस मॉकड्रिल की राजस्थान में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

इसके लिए मंगलवार को सुबह मुख्य सचिव सुधांश पंत ने केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन से वीसी से जुड़कर तैयारियों की जानकारी दी। इसके बाद शाम को संबंधित विभागों के आला अफसरों के साथ बैठक की और जिला कलक्टरों से वीसी से जुड़कर निर्देश दिए।  कई शहरों में मंगलवार को सायरन बजाकर उनकी जांच कर ली गई है। श्रीगंगानगर में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। 

इन शहरों में मॉक ड्रिल: कोटा, रावतभाटा, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, नाल, बूंदी, श्रीगंगानगर, लालगढ़, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, सूरतगढ़, आबूरोड, नसीराबाद, भिवाड़ी, फुलेरा, नागौर मेड़ता रोड, जालौर, ब्यावर, सवाईमाधोपुर, पाली और भीलवाड़ा शामिल है।

तीन श्रेणियों में बांटा
1: राजस्थान में संवेदनशील शहरों (जिलों) को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। प्रथम श्रेणी में संवेदनशील क्षेत्र को शामिल किया गया है, इनमें कोटा, रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) न्यूक्लियर प्लांट और यूरेनियम भंडार वाले स्थान को शामिल किया गया है। 

Read More इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है

2: दूसरी श्रेणी में मध्यम संवेदनशील क्षेत्रों जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, उदयपुर और सीकर सहित 18 शहरों को शामिल किया गया हैं। इन शहरों में थल सेना, वायुसेना और अन्य सामरिक महत्व के प्रतिष्ठान हैं।

Read More मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई

3: तीसरी श्रेणी में कम संवेदनशील उन आठ क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जहां खतरा कम लेकिन सतर्कता बहुत जरूरी मानी गई है। इन स्थानों में फुलेरा, ब्यावर, जालौर, नागौर और पाली समेत अन्य शामिल हैं।

Read More भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक ली उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक ली
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए 'राजस्थान दिवस' (14-19 मार्च) को भव्य रूप से मनाने के...
नयी बस्ती  हिंदवाड़ में पुनर्वासित परिवारों से संवाद कर भावनात्मक एवं नैतिक सहयोग प्रदान किया गया
कौन है हरीश राणा? जिसको सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की परमिशन, 13 सालों से पीवीएस हालत में है युवक
बुधवार को गणेश मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ : भक्तों ने भगवान गणेश के किए दर्शन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना 
ईरान की बैंकों पर हमले की चेतावनी: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां भी निशाने पर
प्रदेश में आग उगली गर्मी : पढ़ें कब से मिलगी राहत, मेघगर्जन के साथ होगी हल्की बारिश; चलेगी धूल भरी आंधी
बाजार में कोहराम: पश्चिम एशिया संकट के दबाव में शेयर बाजारों में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1342 अंक लुढ़ककर 76,863 पर हुए बंद