जयपुर आदर्श नगर के वार्ड 121 में चला स्वच्छता अभियान, पार्षद नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में लोगों को किया जागरूक
नागरिकों से सीधा संवाद, स्वच्छ और सुंदर वार्ड बनाने का लिया गया संकल्प
जयपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत आज साकेत कॉलोनी, वार्ड 121 में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में पार्षद नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों, महेंद्र जुनेजा, पवन कानूनगो, मयूर कोचर, शांता शर्मा, नवीन एवं अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई।
इस दौरान क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ आमजन से संवाद कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जनसेवा केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि जनता के बीच उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं और क्षेत्र की आवश्यकताओं के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प है।
वार्ड 121 के विकास, स्वच्छता और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए सामूहिक प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। स्वच्छ और सुंदर वार्ड के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

Comment List