CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा को फिर दिल्ली क्राइम ब्रांच का नोटिस

CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा को फिर दिल्ली क्राइम ब्रांच का नोटिस
12 नवंबर को होना है पेश

जयपुर। प्रदेश के बहुचर्चित फोन टैपिंग मामले को लेकर एक बार फिर दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को नोटिस जारी करके 12 नवंबर को सुबह 11 बजे पेश होने के निर्देश दिए हैं, जहां दिल्ली क्राइम ब्रांच लोकेश शर्मा से फोन टैपिंग मामले को लेकर सवाल-जवाब करेगी।


हालांकि इस बार तीसरी बार दिल्ली क्राइम ब्रांच ने लोकेश शर्मा को नोटिस भेजा ,है इससे पहले भी क्राइम ब्रांच दो बार लोकेश शर्मा को नोटिस भेजकर पेश होने को कह चुकी है। इससे पहले 24 जुलाई और उसके बाद 22 अक्टूबर को नोटिस भेजा गया।


हालांकि 24 जुलाई को लोकेश शर्मा ने व्यक्तिगत कारणों के चलते नहीं आने की बात कही थी लेकिन 22 अक्टूबर को लोकेश शर्मा क्राइम ब्रांच के सवालों का सामना करने के लिए दिल्ली पहुंच गए थे लेकिन अचानक पारिवारिक कारणों के चलते उन्हें दिल्ली से वापस लौटना पड़ा था। बताया जाता है कि लोकेश शर्मा गुरुवार रात को जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शुक्रवार को सुबह 11 बजे क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई, पुलिस का यातायात नियमों के उल्लंघन पर वज्र प्रहार प्रदेश में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई, पुलिस का यातायात नियमों के उल्लंघन पर वज्र प्रहार
प्रदेश में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और वीआईपी कल्चर का रौब झाड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष...
असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट
विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल
मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत
राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत