बूंदों में लिपटकर आई सर्दी : जयपुर में छह डिग्री से ज्यादा हुई तापमान में गिरावट, सर्दी का बढ़ा असर

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात के कारण राजस्थान में हो रही बारिश

बूंदों में लिपटकर आई सर्दी : जयपुर में छह डिग्री से ज्यादा हुई तापमान में गिरावट, सर्दी का बढ़ा असर
प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात के कारण प्रदेश में बारिश हो रही है। इसके असर से सोमवार को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण सर्दी का असर तेज हो गया है। उदयपुर, प्रतापगढ़, कोटा, बारां समेत अन्य जिलों में एक से तीन इंच तक बरसात दर्ज हुई। उदयपुर में उदयसागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में बारिश के चलते उदयसागर बांध के 2 गेट 6-6 इंच तक खोले गए हैं।

जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात के कारण प्रदेश में बारिश हो रही है। इसके असर से सोमवार को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण सर्दी का असर तेज हो गया है। इस बीच बूंदी के नैनवां में करीब 4 इंच बरसात हुई। उदयपुर, प्रतापगढ़, कोटा, बारां समेत अन्य जिलों में एक से तीन इंच तक बरसात दर्ज हुई। उदयपुर में उदयसागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में बारिश के चलते उदयसागर बांध के 2 गेट 6-6 इंच तक खोले गए हैं। खेरवाड़ा सहित कई इलाकों में बारिश से खेतों में पड़ी फसलें खराब हो गई। कोटा के खातोली में 69 एमएम बरसात दर्ज हुई है। अजमेर, सवाईमाधोपुर, दौसा, टोंक, बांसवाड़ा, झालावाड़ समेत अन्य जिलों में भी बारिश हुई।

बारिश के कारण दिन का तापमान आठ डिग्री तक गिर गया। कोटा में दिन और रात का तापमान लगभग सामान रहा। जयपुर में भी सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर होते होते बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ, जो कि दिनभर अलग-अलग इलाकों में कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी के रूप में देर रात तक चलता रहा। इससे सड़कों पर पानी भर गया और यातायात प्रभावित हुआ। जयपुर में बारिश के कारण तापमान में रविवार के मुकाबले सोमवार को छह डिग्री से ज्यादा की गिरावट हुई। 
जयपुर में सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। बीती रात न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया।

आज भी होगी बारिश
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में मध्यम से तेज बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहेगा। कोटा, उदयपुर संभाग व आस-पास के जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश की गतिविधियों में 29 अक्टूबर से कमी हो सकती है। हालांकि दक्षिणी व पूर्वी भागों में हल्की-मध्यम बारिश की गतिविधियां 29-30 अक्टूबर को भी जारी रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां नवंबर के प्रथम सप्ताह में भी जारी रहने की संभावना है। 

 

Read More विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई