आमजन खादी उत्पादों पर लें आकर्षक छूट का लाभ : भजनलाल

मुख्यमंत्री ने खादी प्रदर्शनी का किया अवलोकन, खरीद भी की

आमजन खादी उत्पादों पर लें आकर्षक छूट का लाभ : भजनलाल

शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और खादी उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

जयपुर। गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड परिसर स्थित खादी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी देश की पहचान है। इसके उत्पाद पर्यावरण हितैशी होते हैं तथा हानिकारक रसायनों से मुक्त होते हैं।

उन्होंने कहा कि खादी उत्पादों पर 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है। आमजन इस छूट का लाभ उठाते हुए खादी उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें, ताकि कतिनों एवं बुनकरों को आर्थिक संबल मिल सकें।

शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और खादी उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने खादी उत्पादों का क्रय कर यूपीआई माध्यम से भुगतान भी किया। मुख्यमंत्री ने परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम सहित खादी संस्थान से जुड़े कार्मिक भी उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद संकट में एअर इंडिया की सेवाएं, 7 अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद संकट में एअर इंडिया की सेवाएं, 7 अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द
अहमदाबाद में हाल में हुए एक भीषण विमान हादसे के बाद एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर दिखने लगा...
प्रशिक्षण भाजपा संगठन का अभिन्न अंग :  पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी, राजनाथ ने कहा-  हर संकट के समय सबसे पहले जनता के बीच पहुंचें
सहायक लेखा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, मांग रहा था 18 हजार रुपए की रिश्वत
सोना 400 रुपए सस्ता और चांदी 400 रुपए महंगी 
सनातन गर्व फिर से पुनर्निर्मित हो रहा,  जो खो गया था, वह अब और भी मजबूत संकल्प के साथ फिर से बनाया जा रहा है : धनखड़
डोटासरा ने दूसरे दिन भी लिया विधानसभा समन्वयकों से संगठन फीडबैक, आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना बैठक का उद्देश्य
ड्रीमलाइनर की तकनीकी खराबी बनी परेशानी, एयर इंडिया की 5 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द