कांग्रेस सरकार ने सत्ता का दोहन और जनता का शोषण किया - सीपी जोशी

ईआरसीपी पर जनता को गुमराह किया, बिजली और कोयला खरीद में किए घोटाले

कांग्रेस सरकार ने सत्ता का दोहन और जनता का शोषण किया - सीपी जोशी

कांग्रेस सत्ता का दोहन और जनता का शोषण कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य है। राजस्थान में अशोक गहलोत ने यही किया। कांग्रेस ने कभी प्रदेश की चिंता नहीं की।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा किया और राजस्थान में परम्परा रीपीट करने की बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में राजस्थान की जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। लोकसभा चुनावों में भी राजस्थान की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है।  कांग्रेस के नेता झूठ बोलने में माहिर है, भाजपा की सरकार आने के बाद संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने सहित कई बातों से जनता को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन देश और प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। देश की सुदूर ढाणी में भी जाकर बोलोगे अबकी बार तो सामने से आवाज आऐगी 400 पार। चार जून को भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत होगी। 

कांग्रेस सत्ता का दोहन और जनता का शोषण कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य है। राजस्थान में अशोक गहलोत ने यही किया। कांग्रेस ने कभी प्रदेश की चिंता नहीं की। जनता को सिर्फ वादे और नारे दिए। ईआरसीपी को लेकर प्रदेश की जनता को गुमराह किया। कोयला और बिजली खरीद में घोटाला किया बिजली के क्षेत्र में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास नहीं किया। बिजली के क्षेत्र में भाजपा सुधार करती है जिसे कांग्रेस अपने राज में बदतर कर देती है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ईआरसीपी योजना को अमली जामा पहनाया साथ ही यमुना जल समझौता भी हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। इसके अलावा जनहित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनसे जनता को राहत मिल रही है। भाजपा सरकार पांच सालों में पानी-बिजली सहित अन्य क्षेत्रों में किए गए वादों को पूरा करेगी

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग