Education Minister दिलावर के खिलाफ कांग्रेस विधायक ने वेल में आकर की नारेबाजी

आदिवासियों के अपमान का आरोप लगाया

Education Minister दिलावर के खिलाफ कांग्रेस विधायक ने वेल में आकर की नारेबाजी

दिलावर ने कहना है कि आदिवासियों का अपमान तो कांग्रेस ने किया है, कांग्रेस ने कभी आदिवासियों को हिन्दू नहीं माना।

जयपुर। आदिवासियों को लेकर दिए बयान के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वेल में आकर नारेबाजी करते हुए आदिवासियों से माफी मांगने की मांग भी की।

दरअसल, मंत्री एक विधायक के प्रश्न का जबाव देने उठे तो कांग्रेस विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। विधायकों ने कहा कि दिलावर पहले आदिवासियों से अपने बयान को लेकर माफी मांगे। कांग्रेस विधायकों ने दिलावर से इस्तीफे की मांग करते हुए सदन से बहिर्गमन भी किया। इसके बाद दिलावर जब किसी दूसरे विधायक के प्रश्न का जबाव देने खड़े हुए तो विपक्ष के सदस्य फिर वेल में आकर नारेबाजी करने लगे और दिलावर से आदिवासियों से माफी मांगने की मांग की। इस पर दिलावर ने कहा कि आदिवासियों का अपमान तो कांग्रेस ने किया है, कांग्रेस ने कभी आदिवासियों को हिन्दू नहीं माना।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न
जूली ने मीडिया रिपोर्ट्स आधार पर कहा है कि कोटा से सामने आई यह शर्मनाक तस्वीर किसी एक मंत्री की...
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी में दोफाड़ : बागी विधायक करेंगे विजय का समर्थन, सकंट में पार्टी
नीट पेपर लीक की जांच में सीकर बना बड़ा केंद्र, देशभर तक फैला था नेटवर्क
145 साल पुराने सेंट स्टीफंस कॉलेज को मिली पहली महिला प्रिंसिपल, प्रो. सुसान एलियास संभालेंगी जिम्मेदारी
NEET-UG रद्द होने पर आनंद कुमार का बड़ा बयान, बोले-चीन जैसी सख्ती से ही रुकेगा पेपर लीक
पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव नियुक्ति विवाद: बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- नियुक्ति नियमों और प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुरूप
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट : एमओयू क्रियान्वयन की समीक्षा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक