कांग्रेस पार्टी संविधान को रौंदने वाली सबसे बड़ी दोषी है, देश की जनता अब कांग्रेस की सस्ती राजनीति और ढकोसले को समझ चुकी : राजेंद्र राठौड़

1975 में आपातकाल लगाकर देश को अंधकार में धकेलने का काम किया

कांग्रेस पार्टी संविधान को रौंदने वाली सबसे बड़ी दोषी है, देश की जनता अब कांग्रेस की सस्ती राजनीति और ढकोसले को समझ चुकी : राजेंद्र राठौड़

बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ओर जहां पूरा देश पहलगाम आतंकी हमले को लेकर शोकाकुल है और एकजुटता का परिचय दे रहा है

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने जयपुर के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में आयोजित संविधान बचाओ रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि संविधान बचाओ का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी संविधान को रौंदने वाली सबसे बड़ी दोषी है। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ओर जहां पूरा देश पहलगाम आतंकी हमले को लेकर शोकाकुल है और एकजुटता का परिचय दे रहा है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के नेता इस हमले को लेकर केन्द्र सरकार के साथ होने की बात करते हैं लेकिन रैली में जाकर आतंकी हमले के बहाने निम्न स्तर की राजनीति करने में जुटे हैं।

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यदि अपने अतीत पर तनिक भी शर्म होती तो आज वे संविधान बचाने की नौटंकी करने मैदान में नहीं आते। 75 वर्षों में से लगभग 65 वर्षों तक सत्ता पर काबिज रहने के बावजूद कांग्रेस ने भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं का गला घोंटने घोंटा, संविधान की मूल भावना को रौंदा और 1975 में आपातकाल लगाकर देश को अंधकार में धकेलने का काम किया। 

राठौड़ ने कहा कि वास्तविकता यह है कि मोदी सरकार के शासन में संविधान कहीं खतरे में नहीं है बल्कि कांग्रेस पार्टी अपना अस्तित्व बचाने के लिए सबसे बड़े संकट में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का संविधान पूरी तरह सुरक्षित और सम्मानित है। देश की जनता अब कांग्रेस की सस्ती राजनीति और ढकोसले को समझ चुकी है। राठौड़ ने कहा कि संविधान बचाने का ढोंग करने वाले कांग्रेस पार्टी वही है जिसके नेताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुष को अपमानित किया, उन्हें दो बार चुनाव में हरवाने का काम किया और भारत रत्न देने से भी इंकार कर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मंदिर का धन भगवान का है और इसका उपयोग खस्ताहाल बैंकों को बचाने में नहीं...
दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड : 65 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय नाती की घर में घुसकर निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान
GO नहीं कैंसिल : इंडिगो की एक दिन में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, आज भी नहीं हो पाएगी सामान्य, इंडिगो ने मांगी माफी
पुलकित सम्राट ने की चंकी पांडे की तारीफ, कहा- उनकी मेहनत देखकर हमें खुद सीखने की प्रेरणा मिलती है
कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी CNG पाइपलाइन, आधे घंटे में नियंत्रण
राजस्थान विधान सभा में संसद की तर्ज पर बनेगा सेन्ट्रल हॉल : देवनानी अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- हॉल को महापुरुषों के थ्री-डी चित्रों से किया जायेगा सुसज्जित