कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का संगठन सृजन अभियान : सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए इंटरव्यू, भगासरा ने कहा- 2 चरणों में पूरा हुआ अभियान

प्रथम चरण में प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन

कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का संगठन सृजन अभियान : सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए इंटरव्यू, भगासरा ने कहा- 2 चरणों में पूरा हुआ अभियान

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स विभाग की ओर से पीसीसी मुख्यालय पर संगठन सृजन अभियान किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश, जिला, विधानसभा, ब्लॉक और मंडल स्तर तक सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जिससे नेतृत्व की बात, नीतियाँ और संदेश व्यापक स्तर पर कार्यकर्ताओं तथा आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँच सकें।

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स विभाग की ओर से पीसीसी मुख्यालय पर संगठन सृजन अभियान किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश, जिला, विधानसभा, ब्लॉक और मंडल स्तर तक सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जिससे नेतृत्व की बात, नीतियाँ और संदेश व्यापक स्तर पर कार्यकर्ताओं तथा आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँच सकें। इससे कांग्रेस के विचारों और संदेशों को और अधिक बल मिलेगा। विभाग चैयरमेन सुमित भगासरा ने बताया कि अभियान दो चरणों में पूरा हुआ।

प्रथम चरण में प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। इसके लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गूगल फॉर्म लिंक व QR कोड जारी किया गया। सोशल मीडिया टीम से जुड़ने के इच्छुक आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के तहत रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रातः 11 बजे से सांय 5 बजे तक आवेदकों के इंटरव्यू लिए गए। इस प्रक्रिया में विभाग के प्रदेश प्रभारी सौरभ राय, प्रदेश अध्यक्ष सुमित भगासरा तथा स्टेट कोऑर्डिनेटर्स उपस्थित रहे।

चयन के प्रमुख मापदंड:
भगासरा ने बताया कि प्रमुख मापदंडों में कांग्रेस के मूल्यों के प्रति निष्ठा, सोशल मीडिया पर सक्रिय एवं सहज उपस्थिति, राजनीतिक एवं सामाजिक जागरूकता, रचनात्मक लेखन शैली, संचार एवं डिजिटल कौशल है। अभियान के दूसरे चरण में प्रदेश स्तर पर नियुक्त पदाधिकारियों को नवंबर के अंतिम सप्ताह तक जिला प्रभारी नामित किया जाएगा। ये प्रभारी प्रत्येक ज़िले में जाकर सोशल मीडिया टीम में कार्य करने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन प्राप्त करेंगे और उसके बाद जिले भर में जिला, विधानसभा, मंडल तथा बूथ स्तर की सोशल मीडिया कमेटियों का गठन करेंगे। चयनित पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएँ दिसंबर के प्रथम सप्ताह से आरंभ होंगी। प्रशिक्षण के लिए कांग्रेस की ओर से विशेष टीम आएगी, जो सोशल मीडिया के नवीनतम नवाचारों, डिजिटल रणनीतियों और प्रभावी राजनीतिक संचार के आधुनिक तरीकों पर मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग