एक महीने से परिवादी को धमका रहा था कांस्टेबल : एसीबी ने की कार्रवाई, कांस्टेबल को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

आरोपी कांस्टेबल के घर पर भी हुई कार्रवाई

एक महीने से परिवादी को धमका रहा था कांस्टेबल : एसीबी ने की कार्रवाई, कांस्टेबल को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने प्रताप नगर थाने के कांस्टेबल कन्हैया लाल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने प्रताप नगर थाने के कांस्टेबल कन्हैया लाल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कांस्टेबल पिछले एक महीने से परिवादी को धमका रहा था कि वह उसे कभी भी उठा ले जाएगा। लगातार धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी से संपर्क किया, जिसके बाद शिकायत का सत्यापन कर आज यह कार्रवाई की गई।

कैसे हुआ मामला उजागर :

एसीबी के एडिशनल एसपी भूपेन्द्र सिंह के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि कांस्टेबल कन्हैया लाल उसे बार-बार फोन कर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। दरअसल, कुछ समय पहले परिवादी ने OLX से एक कैमरा खरीदा था, लेकिन उसे पसंद न आने पर वापस कर दिया और अपने पैसे वापस मांगे। कैमरा बेचने वाले ने इसके खिलाफ प्रताप नगर थाने में परिवाद दायर कर दिया, जिसकी जांच कांस्टेबल कन्हैया लाल को सौंपी गई।

परिवादी का कहना था कि उसने कैमरा लौटा दिया है, लेकिन इसके बावजूद कांस्टेबल उसे परेशान कर रहा था और मामला बंद करने के बदले 10 हजार रुपये मांग रहा था। पीड़ित की शिकायत पर एसीबी ने पहले सत्यापन कराया, जिसमें कांस्टेबल ने रिश्वत की राशि को 10 हजार से घटाकर 5 हजार रुपये कर दिया।

Read More औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की जांच को लेकर विधायक ​गीता बरबड़ ने बोला राज्य सरकार पर हमला, कहा-घोड़ावत में संचालित औद्योगिक इकाई द्वारा हो रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार :

Read More बीकानेर में मोबाइल नेटवर्क की खुली पोल: TRAI ने परखी सिग्नल की शक्ति और डेटा स्पीड: शहरों और नेशनल हाईवे पर हुआ 'इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट'; जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने जारी किए जनवरी 2026 के नतीजे

आज जब पीड़ित प्रताप नगर थाने पहुंचा, तो कांस्टेबल कन्हैया लाल ने उसे अपने कमरे में बुलाकर रिश्वत की राशि ली। जैसे ही परिवादी वहां से निकला, एसीबी की टीम ने कांस्टेबल की जेब से रिश्वत की रकम बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Read More राजस्थान विधानसभा: देवेंद्र जोशी ने बोला चिकित्सा मंत्री खीवसर पर हमला, कहा-जोधपुर मेडिकल कॉलेज में सोनोग्राफी मशीन लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

आरोपी कांस्टेबल के घर पर भी हुई कार्रवाई :

कन्हैया लाल वर्ष 2011 बैच का कांस्टेबल है और जयपुर के लूडियावास इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है। एसीबी की टीम जब उसके घर पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था और चाबी आरोपी के पास थी। इस पर टीम ने मकान को सील कर दिया। जल्द ही सील खोलकर घर की तलाशी ली जाएगी, जिससे मामले में और सबूत जुटाए जा सकें।

इस कार्रवाई से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि जयपुर एसीबी रिश्वतखोरी के मामलों में सख्त रवैया अपनाए हुए है। ACB अधिकारियों का कहना है कि आम जनता को इस तरह की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं