कांग्रेस की दिल्ली महारैली तैयारी पर जयपुर में रणनीतिक बैठक : नहीं हो पाएंगे गहलोत शामिल, सोशल मीडिया के माध्यम से खराब स्वास्थ्य की दी जानकारी

7 दिन से बुखार एवं हल्के निमोनिया से संक्रमित

कांग्रेस की दिल्ली महारैली तैयारी पर जयपुर में रणनीतिक बैठक : नहीं हो पाएंगे गहलोत शामिल, सोशल मीडिया के माध्यम से खराब स्वास्थ्य की दी जानकारी

जयपुर में 11 दिसंबर को कांग्रेस की दिल्ली महारैली को सफल बनाने हेतु संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल वरिष्ठ नेताओं के साथ तैयारी बैठक करेंगे। स्वास्थ्य खराब होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल नहीं होंगे। गहलोत ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे निमोनिया और बुखार से उबरने के बाद सार्वजनिक कार्यक्रमों में लौटेंगे।

जयपुर। कांग्रेस की दिल्ली महारैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल 11 दिसम्बर को पीसीसी वॉर रूम जयपुर में वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे। स्वास्थ्य कारणों के चलते पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। गहलोत ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने खराब स्वास्थ्य की जानकारी दी।

गहलोत ने कहा कि पिछले 7 दिन से बुखार एवं हल्के निमोनिया से संक्रमित होने के कारण चिकित्सकों की सलाह के अनुसार सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने एवं आगंतुकों से मुलाकात करने में असमर्थ हूं। आगामी कुछ दिनों में स्वास्थ्य लाभ के बाद पुनः आपके बीच उपस्थित होउंगा। आप सबकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाओं के लिए आभार जताता हूं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे