राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष : राजस्थान रोडवेज का कायाकल्प, 810 नई और 352 अनुबंधित बसों ने बदली तस्वीर

बेड़े का नवीनीकरण अनिवार्य

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष : राजस्थान रोडवेज का कायाकल्प, 810 नई और 352 अनुबंधित बसों ने बदली तस्वीर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मानना है कि यदि रोडवेज को पूरी तरह आधुनिक बनाना है तो इसके बेड़े का नवीनीकरण अनिवार्य है। 

जयपुर। परिवहन व्यवस्था किसी भी प्रदेश के आधारभूत ढांचे की आत्मा होती है। साथ ही वहां की प्रगति और जनजीवन की सुगमता का आधार भी। यह केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का माध्यम भर नहीं, आर्थिक गतिविधियों की रीढ़, सामाजिक जुड़ाव का आधार और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने वाला सबसे भरोसेमंद तंत्र होती है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मानना है कि यदि रोडवेज को पूरी तरह आधुनिक बनाना है तो इसके बेड़े का नवीनीकरण अनिवार्य है। 

निर्णायक कदम उठाए
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन को किफायती और सुलभ परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए निर्णायक कदम उठाए गए हैं। सबसे पहले संचालन व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए सुपरविजन को मजबूत किया गया। वर्षों से रोडवेज के घाटे का बड़ा कारण रही डीजल की छीजत पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया। इसके साथ ही रूट प्लानिंग, बस संचालन और संसाधनों के उपयोग को व्यवस्थित करते हुए यात्रियों की संख्या और बसों की ओर से प्रतिदिन तय किए जाने वाले औसत किलोमीटर में उल्लेखनीय वृद्धि की गई।  

घाटा कम हुआ, यात्रियों को मिली सुविधा
इन समेकित प्रयासों का सबसे बड़ा परिणाम यह सामने आया कि संचालन घाटा, जो पहले लगभग एक हजार करोड़ रुपए प्रतिवर्ष था, वह घटकर करीब तीन सौ करोड़ रुपए रह गया है। यह कमी राजस्थान रोडवेज के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण सुधारों में गिनी जा रही है और इसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शी नीतियों, सक्रिय नेतृत्व और सुधारवादी दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष परिणाम माना जा रहा है।

रोडवेज बेड़े में नई बसें शामिल
यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और समयबद्ध यात्रा उपलब्ध करवाने के लिए 810 नई बसों को खरीदा गया और 352 बसों को अनुबंध के आधार पर शामिल किया गया। नई बसों के जुड़ने से जहां जनता को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और समयबद्ध यात्रा मिलने लगी, वहीं बढ़े हुए नेटवर्क और बेहतर सेवाओं ने रोडवेज की कमाई पर भी सकारात्मक प्रभाव ड़ाला। आने वाले समय में रोडवेज के बेड़े में 800 और नई बसें शामिल की जानी हैं। 

Read More जयपुर सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी: चांदी एक हज़ार रुपए और शुद्ध सोना 8,00 रुपए महंगा 

 

Read More ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 3 की मौत : मृतकों में पिता-पुत्र और दामाद, भतीजा गंभीर घायल, ढाबे पर गए थे आलू- टिक्कड़ खाने

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द,  यात्रियों की योजनाएं प्रभावित ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द, यात्रियों की योजनाएं प्रभावित
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण लगातार चौथे दिन जयपुर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बाधित रहीं। मंगलवार को शारजाह, मस्कट और दुबई...
वैश्विक संकट: रियाद में हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने सेवाएं स्थगित की, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग किया बंद
तेलंगाना में हर्षोल्लास और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनी होली, पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के लिए जारी की चेतावनी
भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे