बारिश से जर्जर हुई 2 बिल्डिंगों को निगम ने किया ध्वस्त

क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत कराने के नोटिस जारी किए थे

बारिश से जर्जर हुई 2 बिल्डिंगों को निगम ने किया ध्वस्त
किशनपोल उपायुक्त मीणा ने बताया कि पहली कार्रवाई त्रिपोलिया बाजार स्थित विद्याधर के रास्ते में और दूसरी कार्रवाई तेली पाडा कॉलोनी में महात्मा गांधी स्कूल के पीछे की गई।

जयपुर। शहर के चारदीवारी क्षेत्र में बारिश के चलते जर्जर हुई दो बिल्डिंगों को नगर निगम जयपुर हैरिटेज ने किशनपोल क्षेत्र में गिरा दिया। इन बिल्डिंगों के मालिकों को पूर्व में निगम हैरिटेज ने क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत कराने के नोटिस जारी किए थे, लेकिन उन्होंने इनकी मरम्मत नहीं कराई। किशनपोल जोन उपायुक्त पूजा मीना ने बताया कि शहर में बारिश के चलते जर्जर हुई बिल्डिंगों से किसी प्रकार की जनधन की हानि नहीं हो, इसके लिए ऐसी बिल्डिंगों को चिह्नित कर मालिकों को नोटिस जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद भी मकान मालिकों ने ना तो बिल्डिंग की मरम्मत करवाई और ना ही उसे हटाने की कार्रवाई की। इससे आस-पास के रहने वाले लोगों के लिए परेशानी बनी हुई थी। ऐसे में किशनपोल जोन में बारिश से जर्जर हुए दो भवनों को ध्वस्त कर दिया गया। 

किशनपोल उपायुक्त मीणा ने बताया कि पहली कार्रवाई त्रिपोलिया बाजार स्थित विद्याधर के रास्ते में और दूसरी कार्रवाई तेली पाडा कॉलोनी में महात्मा गांधी स्कूल के पीछे की गई। उन्होंने बताया कि परकोटे में बारिश से जर्जर हुई इमारतों को तोड़ा जा रहा है, इसमें जर्जर अवस्था में पहुंच चुके तीन मंजिला त्रिपोलिया बाजार स्थित विद्याधर के रास्ते में मकान को बिना जेसीबी के सहारे एक्सपर्ट की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं तेलीपाडा कॉलोनी में महात्मा गांधी स्कूल के पीछे चार मंजिला मकान को भी ध्वस्त किया गया। इनमें कोई नहीं रहता था। दोनों कार्रवाई निगम अधिकारियों की देखरेख में की गई। उपायुक्त मीणा ने बताया कि जोन क्षेत्र में लगातार जर्जर मकानों पर कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि निगम हैरिटेज ने अभी तक डेढ़ सौ से अधिक बिल्डिंगों को चिह्नित कर मकान मालिकों को मरम्मत कराने के नोटिस जारी गए है। 
बिल्डिंगों को गिराने के लिए जब मौके पर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पहले उसकी जांच की गई कि कोई व्यक्ति तो उसमें नहीं है। इस दौरान आस पास तमाशबीनों की भीड़ भी जमा हो गई। ऐसे में कार्रवाई से पूर्व सभी को वहां से हटाकर बिल्डिंग को गिराया गया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बिल्डरों को राहत, 31 अगस्त तक अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत पेनल्टी माफ मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बिल्डरों को राहत, 31 अगस्त तक अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत पेनल्टी माफ
नगरीय विकास विभाग ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना-2015 की ईडब्ल्यूएस और एलआईजी आवासीय परियोजनाओं के लिए राहत दी। 31 अगस्त...
इस्लामाबाद में भीषण हादसा: अस्पताल में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग में 15 नवजातों की मौत; एक सुरक्षित
दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बहन के साथ कर रही थी नीट की तैयारी
नागेंद्र के इस्तीफे की अटकलों पर शिवकुमार ने लगाया विराम, कहा- इस्तीफे का सवाल ही नहीं
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दी ओणम की शुभकामनाएं, कहा- यह एक जीवंत और उल्लासपूर्ण त्योहार
तिब्बत सीमा से लगे नेपाल में बाढ़ का कहर, 28 सुरक्षाकर्मी लापता; कई गांव और प्रोजेक्ट साइट्स तबाह