टैंकर कंटेनर ब्लास्ट हादसे की जांच के लिए बुलाई गई क्रेश लैब टीम, 4 घंटे तक खंगाला हादसा स्थल

हादसा करने वाले कंटेनर और टैंकर की भी जांच की

टैंकर कंटेनर ब्लास्ट हादसे की जांच के लिए बुलाई गई क्रेश लैब टीम, 4 घंटे तक खंगाला हादसा स्थल
भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर हाईवे स्थित डीपीएस स्कूल के पास कट पर हुए टैंकर कंटेनर ब्लास्ट मामले की जांच करने के लिए मौके पर क्रेश लैब पहुंची

जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर हाईवे स्थित डीपीएस स्कूल के पास कट पर हुए टैंकर कंटेनर ब्लास्ट मामले की जांच करने के लिए मौके पर क्रेश लैब पहुंची। क्रेश लैब में शामिल टीम ने करीब 4 घंटे तक हादसा स्थल को खंगाला और अलग-अलग पॉइंट बनाकर जांच की। टीमों ने हादसा करने वाले कंटेनर और टैंकर की भी जांच की। जानकारी के अनुसार इस भीषण हादसे की जांच करने के लिए फरीदाबाद से क्रेश लैब बुलाई गई और टीम ने जांच शुरू की। टीम सुबह करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंची और 3:00 तक हादसा स्थल की जांच करती रही। अब इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर पता चलेगा कि हादसा होने का मुख्य कारण क्या रहा इसके लिए रोड इंजीनियरिंग में यह टीम खामी बताती है और उसके बाद वाहनों की रफ्तार भी जांचती है। इसके अलावा मंगलवार को भी हादसा स्थल पर वहां भीतरती तरीके से चलते रहे जिससे हादसा होने का अंदेशा बना रहा। 

वही चौथे मृतक की अभी जांच नहीं हो पाई है टीम उसकी जांच करने में लगी हुई है एफएसएल अधिकारियों का कहना है कि तीन अज्ञात मृतकों की पहचान डीएनए के आधार पर कर ली गई है चौथे सब के लिए अभी किसी का डीएनए सैंपल प्राप्त नहीं हुआ है उसका सेंपल आने के बाद जांच रिपोर्ट दे दी जाएगी। एफएसएल ने किस केस में 24 घंटे के अंदर अंदर डीएनए जांच से बता दिया है कि मृत व्यक्ति कौन था अमूमन डीएनए सैंपल जांच करने में दो से तीन दिन लग जाते हैं लेकिन इसके लिए स्पेशल टीम बनाई गई थी जिन्होंने जांच कर खुलासा कर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक बढ़ाई  मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक बढ़ाई 
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम...
बच्चों के उतरते ही स्कूल बस में लगी आग, मचा हड़कंप,सभी के सुरक्षित उतरने से टला बड़ा हादसा
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट
''राजनीतिक पार्टी का नहीं, हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च'' राहुल की 'चलो दिल्ली' मार्च में छात्रों और आम लोगों से शामिल होने की अपील
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : चांदी हुई सस्ती और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव  
डण्डे सरियों से हमला, हथियार की नोक पर दो ज्वैलर भाईयों से लूट
विद्युत वितरण निगमों की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, राजस्थान में देश की पहली सोडियम-आयन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट होगा शुरू