केवाईसी के नाम पर बुजुर्ग महिला से 1 लाख की साइबर ठगी, बैंक खाते से दो बार में ट्रांसफर कराए रुपए
साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत
जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में बैंक खाते की केवाईसी कराने के नाम पर 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 1 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने महिला को बातों में उलझाकर उनके कोटक महिंद्रा बैंक खाते से दो बार में रकम ट्रांसफर करा ली।
जयपुर। जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में बैंक खाते की केवाईसी कराने के नाम पर 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 1 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने महिला को बातों में उलझाकर उनके कोटक महिंद्रा बैंक खाते से दो बार में रकम ट्रांसफर करा ली। पुलिस के अनुसार दुर्गापुरा स्थित फ्लैट नंबर 211, बी विंग, लेजेंड, मैरियट होटल के सामने निवासी शशि नागपाल (76) पत्नी स्व. नरेंद्र नाथ नागपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादिया के अनुसार 26 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर 8474823768 नंबर से अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने बैंक खाते की केवाईसी कराने की बात कही। इसके बाद बातचीत में उलझाकर खाते से दो बार में कुल एक लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। ठगी का पता चलने पर महिला ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 28 अक्टूबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 Oct 2026 16:02:46
राजस्थान के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं को अब लाइव दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य सचिव ने मंदिरों की...

Comment List