फ्लैट में भीषण आग के बीच सिलेंडर फटा : हेड कांस्टेबल घायल, दमकलकर्मी के बाल झुलसे ; अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में हड़कंप

अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

फ्लैट में भीषण आग के बीच सिलेंडर फटा : हेड कांस्टेबल घायल, दमकलकर्मी के बाल झुलसे ; अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में हड़कंप

अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग बुझाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से हालात और बिगड़ गए, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गिर्राज विहार स्थित विनायक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग बुझाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से हालात और बिगड़ गए, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि विनायक अपार्टमेंट में सोमवार दोपहर करीब एक बजे चौथी मंजिल पर रहने वाली जानवी गर्ग किन्नर के फ्लैट में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। अधिकतर लोग अपने-अपने फ्लैट छोड़कर बाहर निकल आए, जबकि कुछ लोग अंदर फंसे रह गए। सूचना मिलने पर करणी विहार थाने की चेतक तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान फ्लैट के अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया। अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे आग की लपटें और अधिक भड़क गईं। धमाके से फ्लैट की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में करणी विहार थाने में तैनात हेड कांस्टेबल शंकर लाल घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया गया। वहीं, आग बुझाने के दौरान एक महिला दमकलकर्मी के बाल भी झुलस गए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जानवी गर्ग दिन में पूजा कर घर से निकली थीं। पूजा के दौरान उन्होंने घर में अगरबत्ती और दीपक जलाए थे। उनके घर से निकलने के बाद फ्लैट से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने पर जब वह वापस लौटीं, तब तक आग फैल चुकी थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
ईरान के ड्रोन हमले में कुवैत के पोर्ट शुआइबा स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमले में 6 सैनिकों की मौत।...
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय
खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें