बीजेपी सरकार में नहीं रुक रहे दलितों पर जुल्म, पीड़िता को जल्द से जल्द दिलाए न्याय 

बीजेपी सरकार में दलितों पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे

बीजेपी सरकार में नहीं रुक रहे दलितों पर जुल्म, पीड़िता को जल्द से जल्द दिलाए न्याय 

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने सीकर में दलित युवक के साथ हैवानियत पर सरकार को घेरा है

जयपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने सीकर में दलित युवक के साथ हैवानियत पर सरकार को घेरा है। जूली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सीकर में एक दलित युवक का अपहरण कर गुप्तांगों पर हमला, उस पर पेशाब करना, बोतल से सिर फोड़ना और कुकर्म करना.... ये किसी फिल्म की कहानी नहीं हैं, ये आज के राजस्थान की हकीकत है। ये दरिंदगी की घटना शर्मसार करने वाली है। उन्होंने आगे लिखा कि बीजेपी सरकार में दलितों पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे। कल भीलवाड़ा जिले में आज सीकर जिले में दलितों पर हो रही एक के बाद एक घटनाएं हैवानियत की हदें पार कर रही है।

प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध, खासकर आदिवासियों, दलितों, गरीबों और कमजोर वर्गों के खिलाफ ये दिखा रहे है कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। जूली ने सीएम से मांग करते हुए लिखा कि अपराधियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाए। यह असहनीय है। राज्य में दलितों पर इस तरह के अत्याचार रोकना लाजिमी है और सरकार को आए दिन होने वाले ऐसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरटीई प्रवेश 2026:  10 मार्च तक बढ़ी RTE प्रवेश प्रकिया की तिथि, संयुक्त अभिभावक संघ ने किया सरकार के निर्णय का जोरदार स्वागत आरटीई प्रवेश 2026: 10 मार्च तक बढ़ी RTE प्रवेश प्रकिया की तिथि, संयुक्त अभिभावक संघ ने किया सरकार के निर्णय का जोरदार स्वागत
संयुक्त अभिभावक संघ ने आरटीई (RTE) के तहत प्रवेश की अंतिम तिथि 10 मार्च तक बढ़ाने के फैसले का स्वागत...
स्थानीय निकाय चुनाव में दो बच्चों की शर्त हटाने के लिए विधानसभा में बिल पेश, इस संशोधन से अधिक लोगों को चुनाव में भागीदारी का मिलेगा अवसर
भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम: खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 4 दिन बाद शोक पुस्तिका में दर्ज किया संवेदना संदेश
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार, 900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी 
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन : 4 अन्य उम्मदीवारों ने भी भरा नामांकन, अन्य नेता रहे मौजूद
ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें