बांधों को बजट का इंतजार, सिंचाई नहरों की मरम्मत रुकी

अभी तक बजट जारी नहीं हुआ 

बांधों को बजट का इंतजार, सिंचाई नहरों की मरम्मत रुकी

अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत के लिए बजट नहीं मिलने से किसानों के लिए समय पर सिंचाई मुश्किल हो रही है। लगभग 90 लाख रुपए की मंजूरी पर ही काम शुरू हो सकेगा। छापरवाड़ा बांध से 52 गांवों की सिंचाई प्रभावित है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में यमुना जल बोर्ड बैठक में राजस्थान की जल परियोजनाओं पर चर्चा होगी।

जयपुर। किसानों के लिए इस बार सिंचाई व्यवस्था समय पर शुरू होना मुश्किल दिख रहा है। अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुई नहरों की मरम्मत के लिए अभी तक बजट जारी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि लगभग 90 लाख रुपए का बजट जारी होने पर ही मरम्मत कार्य शुरू हो सकेगा। फिलहाल नहरों की स्थिति खराब होने से यदि इन्हीं से पानी छोड़ा गया, तो बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी हो सकती है।

किसान हर साल नवंबर के अंत तक सिंचाई के लिए पानी की मांग करते रहे हैं, लेकिन इस वर्ष अतिवृष्टि के चलते यह मांग दिसंबर तक पहुंच सकती है। अकेले छापरवाड़ा बांध से 52 गांवों की सिंचाई होती है, जिनकी उम्मीदें नहरों की मरम्मत पर टिकी हैं।

इधर अपर यमुना रिवर बोर्ड की बैठक नोएडा में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में होगी। बैठक में राजस्थान, हरियाणा सहित यमुना जल से जुड़े सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें हथिनी कुंड से हासियावास तक के अलाइंमेंट को अंतिम रूप देने और राजस्थान को ओखला हैड से पानी बढ़ाने की डीपीआर पर चर्चा होगी। राजस्थान से जुड़े अन्य जल परियोजनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

 

Read More प्रदेश में गैस की किल्लत : रोज 4 लाख रसोई गैस सिलेंडर की खपत, युद्ध खींचने से गहराएगा 60 फीसदी संकट

Read More राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत नासाज, एसएमएस अस्पताल में भर्ती

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रूपया 15 पैसे टूटकर 92.42 पर पहुंचा, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट रूपया 15 पैसे टूटकर 92.42 पर पहुंचा, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट
अंतरबैंकिंग बाजार में रुपया 15 पैसे टूटकर 92.43 प्रति डॉलर के नए ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों...
आज का भविष्यफल     
शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 323 अंक चढ़कर 75,826 पर खुला, रूपया 15 पैसे टूटकर 92.42 पर पहुंचा
स्वच्छता के लिए निगम की टीम ने चलाया अभियान : लोगों को किया जागरूक, सैनी ने कहा- शहर को साफ रखने के लिए किए जा रहे कार्य
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच भारत के लिए राहत : LPG लेकर भारत पहुंचा ‘शिवालिक’, एक में एलपीजी और दूसरे जहाज में कच्चा तेल
एआई और डीपफेक का बढ़ता खतरा : आवाज और वीडियो की नकल कर ठग रहे साइबर अपराधी, आपात स्थिति का बहाना बनाकर ट्रांसफर करा रहे पैसे
गैस सिलेंडरों का भंडारण करते हुए 3 आरोपी गिरफ्तार : बड़ी मात्रा में घरेलू और वाणिज्यिक सिलेंडर बरामद, 32 हजार की नकदी बरामद