सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में होंगे लघु भारत के दर्शन, भारत भारती संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका

अनुपम छटा भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में होंगे लघु भारत के दर्शन, भारत भारती संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका

तेलंगाना सहित 26 राज्यों के कलाकारों की क्षेत्रीय विविधताओं को दर्शाती गायन, वादन और नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

जयपुर। भारत भारती जयपुर संस्था की ओर से लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सार्धशताब्दी के उपलक्ष्य में राजस्थान दिवस समारोह शनिवार को मनाया जाएगा। इसके अन्तर्गत राजस्थान विश्वविद्यालय के मानविकी पीठ सभागार में शाम 5 बजे से गुलाबी नगरी में बसे विभिन्न राज्यों के नागरिकों द्वारा लोक संस्कृति को दर्शाती सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी, जिसमें दर्शकों को लघु भारत के अनुपम दर्शन होंगे। कार्यक्रम संयोजक अशोक मित्तल ने बताया कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत थीम’ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लघु भारत दर्शन की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में राजस्थान के अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तमिलनाडू, असम, कर्नाटक, तेलंगाना सहित 26 राज्यों के कलाकारों की क्षेत्रीय विविधताओं को दर्शाती गायन, वादन और नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

इसके अलावा पारसी समाज, नेपाली समाज, सिंधी समाज सहित विभिन्न समाजों की संस्कृति की अनुपम छटा भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होगी। सह संयोजक डॉ.कैलाश मोंढे के अनुसार भारत के विभिन्न प्रांतों में बसे लोगों के बीच भाषा, खान-पान, वेशभूषा, रीति-रिवाज की विविधताओं के साथ सामंजस्य स्थापित कर भारतवासियों के बीच प्रादेशिकता का अंतर समाप्त कर देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए भारत भारती संगठन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
स्वतंत्रता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती नवज्योति के जयपुर सहित प्रदेशभर के...
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत
संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल : राजस्थान ने दमन-दीव को 6-0 से रौंदा, गुजरात भी जीती