पुलिस कमिश्नरेट पर प्रदर्शन से कांग्रेस की जमीनी स्थिति का आकलन, भीड़ जुटाने की दिखी चुनौती

डोटासरा समर्थकों ने भीड़ जुटाई

पुलिस कमिश्नरेट पर प्रदर्शन से कांग्रेस की जमीनी स्थिति का आकलन, भीड़ जुटाने की दिखी चुनौती
रितु बराला जीरो एफआईआर मामले में पुलिस कमिश्नरेट पर कांग्रेस के प्रदर्शन में अपेक्षित भीड़ नहीं जुटने से संगठन की ताकत पर सवाल उठे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व पर भी चर्चा शुरू हो गई। विधायक और पूर्व मंत्री समर्थकों के साथ सीमित नजर आए, जबकि डोटासरा समर्थकों और युवा कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी के कार्यकर्ताओं ने भीड़ जुटाने में अहम भूमिका निभाई।

जयपुर। रितु बराला जीरो एफआईआर मामले में राजस्थान कांग्रेस के पुलिस कमिश्नरेट जयपुर पर किए गए प्रदर्शन में अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं जुटने से पार्टी नेताओं की संगठनात्मक ताकत पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस के विभिन्न गुटों के नेताओं और उनके समर्थकों की संख्या भी अपेक्षाकृत कम नजर आई। ऐसे में यह प्रदर्शन कांग्रेस के भीतर संगठन की जमीनी स्थिति का अनौपचारिक आकलन भी बन गया।

राजधानी में प्रदर्शन में भीड़ जुटाने की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी जिले के नेताओं की होती है। ऐसे में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व और प्रभाव को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। निकाय चुनाव में 57 पार्षद जीतकर आए। एक पार्षद 10 व्यक्ति भी लाता तो 500 से ज्यादा लोग शामिल होते।  विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी मुख्य रूप से खुद ही सक्रिय नजर आए, लेकिन समर्थकों की संख्या कम रही।

डोटासरा समर्थकों ने भीड़ जुटाई

प्रदर्शन में अधिकांश डोटासरा समर्थक नेताओं ने ही भीड़ जुटाने में सक्रिय भूमिका अदा की। युवा कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी के साथ आए कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कुछ हद तक भीड़ का असर बना रखा।

Read More खाते में फंसे हैं ठगी के रुपए? राजस्थान पुलिस के इस तरीके से मिलेगी राहत

पंचायत चुनाव में राजनीतिक असर की आशंका

Read More राणा प्रतापनगर स्टेशन पर गूंजी किलकारी, रेलवे टीम ने कराया सुरक्षित प्रसव

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अब निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव के विभिन्न चरणों में इस प्रदर्शन का राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है।

Read More इस माह देरी से आएगा बिजली बिल: 27 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं का बदला के. नम्बर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करें, गहलोत ने की कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करें, गहलोत ने की कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण से पहले कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।...
PM Modi ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, माओवाद और नशे के खिलाफ सफलता को बताया खास
प्रदर्शन छोड़िए, मैदान में आइए! कांग्रेस को भाजपा की दोटूक
राजस्थान पंचायत चुनाव LIVE : गांवों की सरकार चुनने निकले मतदाता, पहले चरण में किसका पलड़ा भारी?
इस दिवाली घुलेगी सरस की मिठास, देशी घी से बनी मिठाइयां मिलेंगी किफायती दर पर
फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ की ठगी, असम का आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट पर प्रदर्शन से कांग्रेस की जमीनी स्थिति का आकलन, भीड़ जुटाने की दिखी चुनौती