इस दिवाली घुलेगी सरस की मिठास, देशी घी से बनी मिठाइयां मिलेंगी किफायती दर पर

जिले की खास मिठाइयों का मिलेगा स्वाद

इस दिवाली घुलेगी सरस की मिठास, देशी घी से बनी मिठाइयां मिलेंगी किफायती दर पर
दीपावली पर राजस्थान में सरस की करीब 275 टन मिठाइयां बिकेंगी। सरस घी से बनी मिठाइयां किफायती कीमतों पर उपलब्ध होंगी। जोधपुर की मावा कचौरी, अलवर का कलाकंद और अजमेर का पेड़ा खास आकर्षण होंगे। जयपुर डेयरी ने अकेले 70 टन मिठाइयां बेचने का लक्ष्य रखा है। बूथों, पार्लरों और ऑनलाइन भी मिलेगी मिठास।

जयपुर। दीपावली पर राजस्थान के घर-घर तक सरस की मिठास पहुंचाने के लिए राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) ने विशेष तैयारियां की हैं। प्रदेशभर में सरस ब्रांड के माध्यम से करीब 275 टन मिठाइयां बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। सरस घी से निर्मित मिठाइयों की गुणवत्ता और बाजार की तुलना में किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की तर्ज पर प्रदेश के विभिन्न जिलों की पारंपरिक मिठाइयों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। आरसीडीएफ  की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों को त्योहार के दौरान मिठाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, गुणवत्ता और समय पर आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। सरस की मिठाइयां चिह्नित सरस बूथों, सरस पार्लरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की तैयारी है, ताकि लोग अपनी सुविधा के अनुसार खरीदारी कर सकें।

जिले की खास मिठाइयों का मिलेगा स्वाद

इस बार दीपावली पर स्थानीय स्वाद को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग जिलों की खास मिठाइयां उपलब्ध होंगी। जोधपुर की मावा कचौरी, अजमेर का पेड़ा और बर्फी, अलवर तथा हनुमानगढ़ का कलाकंद, काजू पिन्नी, बेसन लड्डू और केसर बर्फी प्रमुख आकर्षण होंगे। कोटा में कलाकंद, बर्फी और पेड़ा, उदयपुर में बर्फी और पेड़ा, भीलवाड़ा में काजू कतली, बर्फी और पेड़ा उपलब्ध रहेंगे। जयपुर में गुलाब जामुन, रसगुल्ला, पेड़ा, लड्डू, काजू कतली और बूंदी के लड्डू बिक्री के लिए रखे जाएंगे। अजमेर में शुगर फ्री पेड़ा और बर्फी के विकल्प भी मिलेंगे।

जयपुर डेयरी बेचेगी 70 टन मिठाइयां

Read More RAS से IAS में पदोन्नत अधिकारियों से 21 अक्टूबर को मिलेंगे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अनुभवों और दायित्वों पर होगा विचार-विमर्श

जयपुर डेयरी ने दीपावली पर करीब 70 टन मिठाइयों की बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया है। उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Read More ग्वार-गम फैक्ट्री की लिफ्ट में आग, दो मजदूर जिंदा जले, नाइट शिफ्ट में 17 मजदूर कर रहे थे काम 

Tags: sweets

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करें, गहलोत ने की कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करें, गहलोत ने की कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण से पहले कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।...
PM Modi ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, माओवाद और नशे के खिलाफ सफलता को बताया खास
प्रदर्शन छोड़िए, मैदान में आइए! कांग्रेस को भाजपा की दोटूक
राजस्थान पंचायत चुनाव LIVE : गांवों की सरकार चुनने निकले मतदाता, पहले चरण में किसका पलड़ा भारी?
इस दिवाली घुलेगी सरस की मिठास, देशी घी से बनी मिठाइयां मिलेंगी किफायती दर पर
फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ की ठगी, असम का आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट पर प्रदर्शन से कांग्रेस की जमीनी स्थिति का आकलन, भीड़ जुटाने की दिखी चुनौती