वनरक्षक हत्याकांड के विरोध में संयुक्त वन कर्मचारी संघ का प्रदर्शन, कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों एवं विभाग की संवेदनहीनता को ठहराया जिम्मेदार

पदाधिकारियों ने संबोधित किया

वनरक्षक हत्याकांड के विरोध में संयुक्त वन कर्मचारी संघ का प्रदर्शन, कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों एवं विभाग की संवेदनहीनता को ठहराया जिम्मेदार

उनके परिजनों को सरकार की ओर से एक करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा प्रदेश के सभी रेंज कार्यालयों में पुलिस थानों की तर्ज पर पर्याप्त संसाधन, हथियार एवं वाहन उपलब्ध कराए जाएं।

जयपुर। धौलपुर में अवैध खनन माफियाओं ने वनरक्षक जितेंद्र सिंह शेखावत की हत्या के विरोध में संयुक्त वन कर्मचारी संघ, राजस्थान की ओर से अरण्य भवन में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों एवं वन विभाग की संवेदनहीनता को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। कर्मचारियों ने मांग की है कि वनरक्षक जितेंद्र सिंह शेखावत को शहीद का दर्जा दिया जाए। 

उनके परिजनों को सरकार की ओर से एक करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा प्रदेश के सभी रेंज कार्यालयों में पुलिस थानों की तर्ज पर पर्याप्त संसाधन, हथियार एवं वाहन उपलब्ध कराए जाएं। धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अरण्य भवन के गेट पर ताला लगाकर वन मंत्री का पुतला दहन किया। उसके बाद श्रद्धांजलि सभा में 2 मिनट का मौन धारण कर पुष्पांजलि अर्पित कर कैंडल मार्च निकाला। सभा को महावीर शर्मा, गजेंद्र सिंह राठौड़, कमल यादव, भूपेंद्र जादौन सहित अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

Tags: protest

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान