RU में सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदर्शन
राजस्थान विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर कुलपति सचिवालय पर इकट्ठे हुए
राजस्थान विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर आज भारी संख्या में सेवानिवृत्त एवं सेवारत कर्मचारी कुलपति सचिवालय पर इकट्ठे हुए, जी एस बुनकर, के एल लखानी के नेतृत्व में रैली निकाल कर कुलसचिव कार्यालय व वित्त विभाग के समक्ष प्रदर्शन किया गया। जिसके पश्चात कुलपति सचिवालय के सामने सभा की गई।
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर आज भारी संख्या में सेवानिवृत्त एवं सेवारत कर्मचारी कुलपति सचिवालय पर इकट्ठे हुए, जी एस बुनकर, के एल लखानी के नेतृत्व में रैली निकाल कर कुलसचिव कार्यालय व वित्त विभाग के समक्ष प्रदर्शन किया गया। जिसके पश्चात कुलपति सचिवालय के सामने सभा की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सेन, अनिल गुप्ता, जय प्रकाश शर्मा, लेखराज पाल, एचएल तोलानी, बालूराम एवं मोहम्मद मुस्तफा आदि ने सभा को संबोधित किया। सभी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि मांगे नहीं मानने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। गुरुवार को सेवानिवृत्त एसोसिएशन के महामंत्री हनुमान सहाय शर्मा धरने पर बैठे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Aug 2026 18:43:35
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...

Comment List