घने कोहरे ने थामी उड़ानों की रफ्तार : जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग प्रभावित, फ्लाइट डायवर्ट

धीरे-धीरे उड़ान संचालन सामान्य होने की उम्मीद

घने कोहरे ने थामी उड़ानों की रफ्तार : जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग प्रभावित, फ्लाइट डायवर्ट

जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह घने कोहरे का असर देखने को मिला, जिससे विमानों की लैंडिंग में भारी परेशानी हुई। एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर मात्र 100 मीटर रह गई, जबकि रनवे विजुअल रेंज करीब 300 मीटर रिकॉर्ड की गई। कम दृश्यता के कारण इंडिगो की दो फ्लाइट्स को लैंडिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह घने कोहरे का असर देखने को मिला, जिससे विमानों की लैंडिंग में भारी परेशानी हुई। एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर मात्र 100 मीटर रह गई, जबकि रनवे विजुअल रेंज करीब 300 मीटर रिकॉर्ड की गई। कम दृश्यता के कारण इंडिगो की दो फ्लाइट्स को लैंडिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद से जयपुर आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट जयपुर में सुरक्षित लैंड नहीं कर सकी और उसे वापस अहमदाबाद के लिए डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, इंदौर से जयपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को भी खराब मौसम के चलते एयरपोर्ट के ऊपर करीब 35 मिनट तक होल्ड पर रखा गया। विजिबिलिटी में हल्का सुधार होने के बाद पायलट ने सावधानीपूर्वक फ्लाइट को सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, सुबह के समय कोहरे की तीव्रता अधिक होने के कारण ऑपरेशंस प्रभावित हुए। यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ा, हालांकि सभी उड़ानों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निर्णय लिए गए। मौसम में सुधार के बाद धीरे-धीरे उड़ान संचालन सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी प्रकार जयपुर से सुबह 6:55 बजे उदयपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट उदयपुर में दृश्यता के कारण देरी से रवाना हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी