डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दी हिदायत, मानसून से पहले सड़क मरम्मत और फ्लड कंट्रोल के काम हो पूरे

जलभराव की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दी हिदायत, मानसून से पहले सड़क मरम्मत और फ्लड कंट्रोल के काम हो पूरे

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मानसून के दौरान सड़कों को दुरुस्त रखने और फ्लड कंट्रोल उपायों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मानसून के दौरान सड़कों को दुरुस्त रखने और फ्लड कंट्रोल उपायों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सतर्कता और मुस्तैदी से काम करने की हिदायत दी।

बैठक में पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उप मुख्यमंत्री ने सड़क मरम्मत और जलभराव की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार द्वारा जारी फ्लड कंट्रोल गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए। दिया कुमारी ने कहा कि मानसून के दौरान सड़कों की स्थिति जनता के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। इसलिए, विभाग को पहले से ही तैयारी करनी होगी ताकि बारिश के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क किनारे जल निकासी और पुलों की मरम्मत कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएं। इस बैठक का उद्देश्य मानसून के पहले समुचित तैयारी सुनिश्चित करना और जनता को राहत प्रदान करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका