अलग-अलग मुद्दों पर सदन में उलझे मंत्री और विधायक, जीवाराम चौधरी और झाबर सिंह खर्रा के बीच नोकझोंक 

जांच के बिना पट्टे निरस्त नहीं किए जाएंगे

अलग-अलग मुद्दों पर सदन में उलझे मंत्री और विधायक, जीवाराम चौधरी और झाबर सिंह खर्रा के बीच नोकझोंक 

राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान अलग-अलग सवालों पर विधायक और मंत्री आपस में उलझ गए।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान अलग-अलग सवालों पर विधायक और मंत्री आपस में उलझ गए। राजस में कार्यरत कार्मिक के प्रश्न पर मंत्री और विधायक दयाराम परमार उलझे। मंत्री ने कहा कि आप कहना क्या चाहते हो, मैं समझ नहीं पा रहा हूं। इस संस्था को बंद कर दें। अगर आप चाहते हो कि यह व्यक्ति काम नहीं कर कर रहा तो परीक्षण कर लेंगे। विधायक दयाराम ने कहा कि सरकार के लोग हैं उनसे आप काम नहीं करवा रहे। जबकि आप संस्था से काम करवाना चाहते हो ऐसा क्यों।

वंही, सदन में विधायक जीवाराम चौधरी और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बीच नोकझोंक हुई। विधायक जीवाराम चौधरी ने नगर पालिका सांचौर द्वारा जारी पट्टे को लेकर मामला उठाते हुए कहा कि सैकड़ो पट्टे गलत तरीके से जारी किए। क्या सरकार उन पर कार्यवाही की मंशा रखती है। जवाब में यूडीएच मंत्री ने कहा कि अगर गलत पट्टे जारी किए गए हैं, तो जांच करवा ली जाएगी। इस बीच में विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जो पट्टे जारी हुए है क्या उनको सरकार रद्द करेगी। इस पर मंत्री ने कहा कि पहले जांच होगी उसके बाद अगर लगेगा कि रद्द हो सकता है, तो रद्द होगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जांच के बिना पट्टे निरस्त नहीं किए जाएंगे।

 

Read More “स्टेज से स्क्रीन तक” का सफर शुरू : एक्टिंग व प्रोडक्शन वर्कशॉप का आगाज, सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए आयोजित

 

Post Comment

Comment List

Latest News

बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के 23 सदस्यों के निर्वाचन के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू। प्रदेशभर में हो...
डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान
अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग : हीटवेव के मद्देनजर आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील, विभाग ने जारी की एडवाइजरी
भीषण गर्मी में ‘गला तर’ ठेलों की बहार, कैरी पन्ना और नींबू सोडा की अधिक मांग