अफ्रीकी देशों में व्यापार की संभावनाओं पर की चर्चा 

भारतीयों पर ज्यादा भरोसा करते हैं

अफ्रीकी देशों में व्यापार की संभावनाओं पर की चर्चा 

कानून व्यवस्था को लेकर भी अफ्रीकी देशों में अवधारणाएं बदल रही हैं। अफ्रीकी देशों में एग्रीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग, टैक्सटाइल, फार्मा और माइनिंग के साथ कई सेक्टर में निवेश के अवसर हैं।

जयपुर। पीएचडी चैम्बर और अराइज आईआईपी की ओर से रोड शो का आयोजन किया गया। इसमें अफ्रीकी देशों में उद्योग और व्यापार की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इसमें अराइज के बिजनेस डवलपमेंट मैनेजर अमित कौशिक, पीएचडी चैम्बर के को-चेयर अमित चौधरी, पीएमएआर के पूर्व अध्यक्ष संजय धानुका, कैमटेक के एमडी अजय गुप्ता और पीएचडीसीसीआई राजस्थान के रीजनल डायरेक्टर आरके गुप्ता के साथ सभी औद्योगिक सेक्टरों के प्रतिनिधि शामिल हुए। यहां जयपुर के व्यापारियों को अफ्रीकी देशों में अराइज इंटिग्रेटेड इंडस्ट्रियल जोन में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया। अमित कौशिक ने बताया कि अफ्रीकी देशों में व्यापार और औद्योगिक निवेश की अपार संभावनाएं हैं। वहां के लोग चीन और दूसरे देशों की तुलना में भारतीयों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। 

कानून व्यवस्था को लेकर भी अफ्रीकी देशों में अवधारणाएं बदल रही हैं। अफ्रीकी देशों में एग्रीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग, टैक्सटाइल, फार्मा और माइनिंग के साथ कई सेक्टर में निवेश के अवसर हैं। भारत सरकार ने भी अफ्रीकी देशों में व्यापार को प्रोत्साहित कर रही है। पहले केवल 2 अफ्रीकी देशों में भारतीय दूतावास थे, लेकिन 54 देशों में से 44 देशों में भारतीय दूतावास खुल चुके हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत