दिशा समिति का गठन : 89 योजनाओं की निगरानी के लिए राज्यस्तरीय पहल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को समिति का अध्यक्ष किया नियुक्त

ग्रामीण विकास विभाग इस समिति का प्रशासनिक विभाग होगा

दिशा समिति का गठन : 89 योजनाओं की निगरानी के लिए राज्यस्तरीय पहल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को समिति का अध्यक्ष किया नियुक्त

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार राजस्थान में राज्य विकास समन्वय निगरानी समिति - दिशा का गठन किया गया है

जयपुर। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार राजस्थान में राज्य विकास समन्वय निगरानी समिति - दिशा का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि ग्रामीण विकास मंत्री सह-अध्यक्ष और ग्रामीण विकास सचिव सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

समिति में सांसद राजकुमार रोत, दुष्यंत सिंह, अमराराम, राहुल कसवां, हनुमान बेनीवाल, घनश्याम तिवाड़ी और प्रमोद तिवारी सदस्य हैं। विधायकों में सुभाष मिल, हमीर सिंह भायल, शंकरलाल डेचा, गुरवीर सिंह, श्रवण कुमार और भीमराज भाटी को शामिल किया गया है।
दिशा समिति उनतीस विभागों की 89 योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी। इन योजनाओं में ग्रामीण विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम शामिल हैं।

ग्रामीण विकास विभाग इस समिति का प्रशासनिक विभाग होगा। यह समिति योजनाओं की समन्वित निगरानी और बेहतर कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाई गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण विकास को गति देना और योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
पिछले कुछ सप्ताह की घटनाओं पर नजर डालने से पता चलता है कि जैसे-जैसे वोटिंग का दिन करीब आ रहा...
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन
निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण
बाराबंकी में भड़के सीएम योगी, बोलें-कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं...
आखिर क्यों जेफरी एपस्टीन की सहयोगी मैक्सवेल ने संसद की समिति के सवालों का जवाब देने से किया इनकार? जानें पूरा मामला