घरेलू विवाद बना मौत की वजह : कहासुनी के बाद पत्नी ने मूसल-सिलबट्टे से किए पति पर ताबड़तोड़ वार, ले ली जान

एफएसएल टीम की मदद से पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य प्राप्त किए

घरेलू विवाद बना मौत की वजह : कहासुनी के बाद पत्नी ने मूसल-सिलबट्टे से किए पति पर ताबड़तोड़ वार, ले ली जान
प्रताप नगर थाना इलाके में केस सेक्टर 19 में देर शाम पत्नी ने अपने पति की मुसल और सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने परमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में केस सेक्टर 19 में देर शाम पत्नी ने अपने पति की मुसल और सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने परमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एफएसएल टीम की मदद से पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य प्राप्त किए।
मृतक गौरव गुप्ता 38 प्रताप नगर के बड़े भाई अमित ने बताया कि शाम करीब 5 बजे गौरव और उसकी पत्नी सोनी मूल मिर्जापुर यूपी में आपस में कहासुनी हो गई। जिस पर सोनी ने मूसल और सिलबट्टे से एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर दिया। पड़ोसियों की मदद से एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को डिटेन कर लिया।

सोचा था घर बसाएगी, तबाह कर दिया :

परिजनों का कहना है कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा कि बहु ही उनके घर का चिराग बुझा देगी। सोचा था कि बहु आएगी, तो घर खुशियों से भर देगी। लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिससे घर रोशन करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं वही घर का चिराग बुझा देगी।

 

Read More पत्नी ने परिचित संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने दोनों को दबोचा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग