डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- ध्यान भटकने के लिए करते हैं हिंदू-मुस्लिम, आने वाले दिनों में बदलेगी कहीं पर्चियां

मंत्रियों की जनसुनवाई नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं को शांत करने की कोशिश

डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- ध्यान भटकने के लिए करते हैं हिंदू-मुस्लिम, आने वाले दिनों में बदलेगी कहीं पर्चियां

भाजपा सरकार में मंत्रियों की जनसुनवाई के कार्यक्रम पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा पर हमला बोला। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में 1 दिसंबर से शुरू होने वाली सरकार के मंत्रियों द्वारा जनसुनवाई के कार्यक्रम को लेकर पीसीसी में मीडिया से बातचीत के दौरान डोटासरा ने कहा कि यह जनसुनवाई नहीं है बल्कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की जो नाराजगी की है उसको शांत करने की यह एक कोशिश।

जयपुर। भाजपा सरकार में मंत्रियों की जनसुनवाई के कार्यक्रम पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा पर हमला बोला है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में 1 दिसंबर से शुरू होने वाली सरकार के मंत्रियों द्वारा जनसुनवाई के कार्यक्रम को लेकर पीसीसी में मीडिया से बातचीत के दौरान डोटासरा ने कहा कि यह जनसुनवाई नहीं है बल्कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की जो नाराजगी की है उसको शांत करने की यह एक कोशिश है। क्योंकि बीजेपी कार्यालय में पहले भी मंत्रियों में जनसुनवाई की थी लेकिन आज राजस्थान में मंत्रियों की अधिकारी ही नहीं सुनते आखिर फिर मंत्री जनसुनवाई करके किन की समस्याओं का समाधान कर सकेंगे। राजस्थान में धर्मांतरण विरोधी कानून को लेकर राजस्थान सरकार के मंत्री जो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं उसका आधार क्या है यह तो वह मंत्री ही बता पाएंगे।

उनसे पूछो कांग्रेस के किस नेता ने इस कानून को लेकर कब क्या बयान दिया बताएं केवल जनता का ध्यान भटकने के लिए यह लोग हिंदू - मुस्लिम करते हैं। अभी तो मुख्य सचिव बदला है आने वाले दिनों में कहीं पर्चियां बदलेगी। हम तो साल 2028 में इस सरकार को बदलेंगे उसके पहले जो नूरा- कुश्ती सरकार में चल रही है वह जनता के हित में नहीं है। एसाईआर के नाम पर जबरन वोट काटने का काम कर रहे है। बीएलओ की लॉगिन आईडी का भी दूसरी जगह से भी इस्तेमाल हो रहा है। एसाईआर को लेकर आए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के ट्वीट पर भी डोटासरा ने कहा कि भाजपा 2002 के बाद से अब तक फिर क्या कर रही थी जब बांग्लादेश की सीमा से लगाते हुए 10 जिलों में मतदाताओं की संख्या 60 प्रतिशत तक बढ़ गई। अमित मालवीय भाजपा के नेता हो सकते हैं लेकिन देश के लिए अच्छा काम करने वाला उनका कोई ट्वीट मैंने आज तक नहीं देखा।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित