प्रदेश में भारी बारिश से भीलवाड़ा सहित कई जिलों में बिगड़े हालात, आज भी भारी बारिश के आसार 

मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार 

प्रदेश में भारी बारिश से भीलवाड़ा सहित कई जिलों में बिगड़े हालात, आज भी भारी बारिश के आसार 

आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी में बैक टू बैक तंत्र सक्रिय होने के कारण राज्य के कुछ भागों में मानसून गतिविधियां जारी रह सकती है।

जयपुर। प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही अधिकांश जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में तो अभी से हालात बिगड़ने लगे हैं। आज भी ज्यादातर जिलों में बरसात का येलो अलर्ट है। भीलवाड़ा, अजमेर सहित कई जिलों में आज भी सुबह से बरसात हो रही है। लगातार बरसात के कारण अधिकतम तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट हुई है। वहीं, कोटा बैराज और जवाहर सागर डैम से पानी की निकासी की गई है। टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में लगातार तीसरे दिन आज सुबह से भारी बरसात हो रही है। शहर के अधिकतर हिस्सों में जल जमाव होने से परेशानी बढ़ गई है।

कई बाजार भी बारिश के कारण सुबह नहीं खुल सके। राजधानी जयपुर में सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई और अभी भी बादल छाए हुए हैं। यहां शुक्रवार को तेज बारिश के बाद शहर के पॉश इलाकों तक में पानी भर गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून ने प्रदेश के 37 जिलों को कवर कर लिया है।

मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार 
पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र आज दक्षिणी राजस्थान की और पहुंच गया है और झारखंड के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज पश्चिमी बिहार व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है। आज जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश व जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी दिनों में जारी रहने और भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 22-24 जून को कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी में बैक टू बैक तंत्र सक्रिय होने के कारण राज्य के कुछ भागों में मानसून गतिविधियां जारी रह सकती है।

Read More आरजीएचएस भुगतान में देरी पर दवा विक्रेताओं का प्रदर्शन : विरोध के बाद प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया, विक्रेताओं ने कहा- 11 महीनों से नहीं हो रहा नियमित भुगतान

Post Comment

Comment List

Latest News

मजदूर दिवस पर मायावती का संदेश : मेहनतकश वर्ग की स्थिति में अब तक सुधार नहीं, मजदूरों और श्रमिकों की स्थिति को लेकर जताई चिंता  मजदूर दिवस पर मायावती का संदेश : मेहनतकश वर्ग की स्थिति में अब तक सुधार नहीं, मजदूरों और श्रमिकों की स्थिति को लेकर जताई चिंता 
बसपा प्रमुख मायावती ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों की बदहाली और रोजगार अनिश्चितता पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने बाबा साहेब...
आम आदमी से दूर हुआ अल्फांसो, कमजोर फसल ने बढ़ाई कीमतें
आरबीएसई सचिव रिटायर्ड : चेयरमेन और सचिव दोनों पद रिक्त, कार्यवाहक के भरोसे हुआ बोर्ड
मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई : 349 किलोहाई ग्रेड कोकीन जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1,745 करोड़ की कीमत
ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला : 60 दिन की अनिवार्य संसदीय अनुमति की समयसीमा पूरी होने से पहले युद्ध समाप्ति का ऐलान, सीजफायर जारी रखने के लिए रखी शर्ते
एलपीजी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सशर्त दी अग्रिम जमानत : पुलिस के बुलाने पर थाने में होना होगा पेश, पढ़ें पूरा मामला