सरकार के घोटालों से देश भर की कांग्रेस चल रही, राहुल की रीलॉन्चिंग में 500 करोड़ हो रहे खर्च : राज्यवर्धन 

कांग्रेस को बताया फेक पार्टी

सरकार के घोटालों से देश भर की कांग्रेस चल रही, राहुल की रीलॉन्चिंग में 500 करोड़ हो रहे खर्च : राज्यवर्धन 
जयपुर ग्रामीण के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के घोटालों से आने वाले पैसे से देशभर में कांग्रेस को चलाया जा रहा है।

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के घोटालों से आने वाले पैसे से देशभर में कांग्रेस को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार आने के बाद हर क्षेत्र में माफिया पनपे, गहलोत सरकार ने उनका संरक्षण किया। राजस्थान के हर क्षेत्र में घोटाले हुए और राजस्थान सरकार की उपलब्धि कुशासन और भ्रष्टाचार ही रहे, और इस घोटाले से जो पैसा आ रहा है, उससे देश भर की कांग्रेस चलाई जा रही है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा से रीलॉन्चिंग की जा रही है। इस यात्रा पर 500 करोड रुपए खर्च हो रहे हैं। सीकर में जिस तरह से गैंगवार और वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, उसी तरह की वर्चस्व की लड़ाई राजस्थान की सरकार में भी पिछले 4 साल से चल रही है। लड़ाई चल रही है, कि किसके पास ज्यादा विधायक हैं और कांग्रेस को कौन ज्यादा पैसा दे सकता है। घोटाला ही कांग्रेस का चरित्र है। राजस्थान में इंदिरा रसोई घोटाला ,पेपर लीक घोटाला, खान घोटाला जगजाहिर है। सीकर के गैंगवार में एक निर्दोष व्यक्ति की जान चली गई और राहुल गांधी सहित राजस्थान सरकार डांस कर रहे हैं। क्या इस दुखद घटना को देखकर यह सब हो रहा है क्या? 

उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर दबाव डालकर सरकार उनसे गलत काम करवा रही है। लेकिन वह ध्यान रखें भाजपा की सरकार आते ही इसकी जांच होगी। अधिकारी दबाव में काम ना करें। अन्यथा कार्रवाई उन पर ही होगी। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में जय सियाराम के नारे लगाए जाने को लेकर राज्यवर्धन ने कहा कि धर्म रक्षा के लिए पहले से ही भाजपा है। कांग्रेस तो एक फेक पार्टी है, धर्म की रक्षा का कॉपीराइट तो हमारे पास है। कांग्रेस तो पायरेटेड कॉपी चला रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया