दशहरा मेला समिति ने पार्षद पर लगाया रंगदारी का आरोप

रावण का दहन नहीं करने का निर्णय लिया है

दशहरा मेला समिति ने पार्षद पर लगाया रंगदारी का आरोप

दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पटेल और पदाधिकारी कुलदीप शर्मा ने स्थानीय पार्षद शंकर लाल शर्मा पर 50 हजार रुपए की रंगदारी का आरोप लगाया है।

जयपुर। प्रताप नगर सेक्टर 8 में दशहरा मेला समिति की ओर से आयोजित रावण दहन का कार्यक्रम नहीं होगा। स्थानीय पार्षद शंकर लाल शर्मा पर आरोप लगाते हुए दशहरा मेला समिति के आयोजक राजेंद्र पटेल ने कहा कि पार्षद 50 हजार रुपए की मांग कर रहे है। इसलिए समिति ने रावण का दहन नहीं करने का निर्णय लिया है। दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पटेल और पदाधिकारी कुलदीप शर्मा ने स्थानीय पार्षद शंकर लाल शर्मा पर 50 हजार रुपए की रंगदारी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि करीब 25 सालों से यहां रावण दहन की परंपरा निभाई जा रही है, लेकिन स्थानीय पार्षद ने इतना परेशान कर दिया है कि लगातार हमें अनेक सरकारी विभागों के चक्कर लगाने पड़ रहे है। अब मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद ही रावण का दहन किया जाएगा।

वहीं शंकर लाल का कहना है कि किसी तरह की इसे कोई मांग नहीं की है, अगर फिर भी इन्हें लगता है, तो यह सबूत दे। केवल समित से परमिशन अलॉट करने के जानकारी मांगी थी, लेकिन इन्होंने नहीं दी। 

Tags: fair

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश