राजस्थान में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 2700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जयपुर, जोधपुर समेत 4 शहरों में छापे

ईडी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच कर रही 

राजस्थान में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 2700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जयपुर, जोधपुर समेत 4 शहरों में छापे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह राजस्थान, गुजरात और दिल्ली के करीब 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह राजस्थान, गुजरात और दिल्ली के करीब 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई 2700 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही है। ईडी सूत्रों के मुताबिक मामला "नेक्सा एवरग्रीन" नामक प्रोजेक्ट में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है।

राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, सीकर और झुंझुनूं में साथ ही गुजरात के अहमदाबाद और दिल्ली में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया है कि कंपनी ने निवेशकों को फ्लैट, जमीन या अधिक रेट पर पैसा लौटाने का झांसा दिया था, लेकिन समय पर भुगतान नहीं किया गया।

मामले में पहले ही राजस्थान पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अब ईडी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच कर रही है। शुरुआती जांच में निवेशकों से ठगी कर बड़ी मात्रा में काले धन को सफेद करने का शक है। मामले से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं। कार्रवाई अब भी जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं