पीजी हॉस्टल सहित पांच जगह बिजली चोरी पकड़ी, 3 लाख 97 हजार का लगाया जुर्माना

एक लाख 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया

पीजी हॉस्टल सहित पांच जगह बिजली चोरी पकड़ी, 3 लाख 97 हजार का लगाया जुर्माना

जयपुर में विद्युत वितरण निगम की सतर्कता शाखा ने आमेर और खो-नागोरियान क्षेत्रों में बिजली चोरी के पाँच मामले पकड़े। चिमनपुरा में तीन कृषि परिसरों में मीटर बाईपास कर चोरी पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अली नगर के दो पीजी हॉस्टल में सर्विस लाइन काटकर बिजली चोरी करने पर 2.72 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जयपुर। विद्युत वितरण निगम की सतर्कता शाखा ने आमेर तहसील और खो-नागोरियान क्षेत्र में बिजली चोरी के पांच मामले पकड़े और इनमे 3 लाख 97 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि आमेर तहसील के ग्राम चिमनपुरा में तीन कृषि परिसरों की सतर्कता जांच में पाया गया कि विद्युत मीटर बाईपास कर इनकमिंग सर्विस लाइन को सीधे आउटपुट से जोडकर विद्युत चोरी की जा रही थी, जिस पर तीन वीसीआर भरकर करीब एक लाख 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

इसी प्रकार खो-नागोरियान क्षेत्र के अली नगर में संचालित दो पीजी हॉस्टल की जांच की गई, जिनमें सर्विस लाइन में कट लगाकर तार जोडकर विद्युत चोरी की जा रही थी, जिस पर दो वीसीआर भरी गई और करीब 2 लाख 72 हजार का जुर्माना लगाया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर