नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : 4 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
करीब 10 पीपे कच्चा माल डालडा के जब्त किए
जयपुर के खोराबीसल थाना पुलिस ने सरना डूंगर क्षेत्र में नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 7,500 लीटर नकली घी जब्त किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी नामी कंपनियों के ब्रांड नाम से नकली घी सप्लाई करते थे। पुलिस ने कच्चा माल भी जब्त किया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
जयपुर। खोराबीसल थाना पुलिस ने सरना डूंगर इलाके में नकली घी बनाने की फैक्ट्री का खुलासा कर 7500 लीटर नकली बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली घी तैयार कर नामी कम्पनियों सरस, लोट्स, कृष्णा, अमूल व महान नाम से सप्लाई करते थे। इनके कब्जे से नकली घी बनाने के करीब 10 पीपे कच्चा माल डालडा के जब्त किए हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि 20 दिसम्बर को कांस्टेबल राकेश को सूचना मिली कि सरना डूंगर, फैक्ट्री एरिया में नकली घी बनाने की फैक्ट्री चल रही है। इस सूचना पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सरना डूंगर फैक्ट्री एरिया बालाजी विहार-ए मंशारामपुरा पहुंचकर दबिश दी। यहां काम कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
यह हुआ खुलासा :
पूछताछ में सामने आया कि ये लोग प्रति दिन करीब 2000 लीटर नकली घी बना देते हैं, जिसको फैक्ट्री के अन्दर ही वाहन लगाकर बाजार में दुकानदारों को सप्लाई करते हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी विरेन्द्र शर्मा फरार चल रहा है।
यह हुए गिरफ्तार :
गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र कुमार गुप्ता (55) होली गेट मथुरा यूपी हाल सूर्यनगर बैनाड रोड खोराबीसल, अनिल जोशी (29) झांसी रोड ग्वालियर एमपी हाल नांगल जैसा बोहरा खोराबीसल, भूपेन्द्र उर्फ रूपेन्द्र शर्मा मुरार ग्वालियर हाल खोराबीसल और जगदीश शर्मा (44) दादी का फाटक झोटवाड़ा हाल खोराबीसल का रहने वाला है।

Comment List