नौकरी दिलाने के बहाने लूट करने वाली गैंग का खुलासा, मुख्य सरगना समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

एक लाख रुपए की राशि तथा पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया 

नौकरी दिलाने के बहाने लूट करने वाली गैंग का खुलासा, मुख्य सरगना समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लूट करने वाली गैंग का खुलासा कर सरगना उदय मेहरा समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक लाख रुपए और पीड़ित का मोबाइल बरामद किया। आरोपी युवक को जयपुर बुलाकर सुनसान जगह ले गए, मारपीट कर UPI से पैसे ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

जयपुर। उत्तर पुलिस ने नौकरी दिलाने के झांसे में युवक को बुलाकर लूटपाट करने वाली शातिर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना उदय मेहरा (21 वर्ष) सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटी गई पूरी एक लाख रुपए की राशि तथा पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को परमेश पुत्र सीताराम ने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब एक महीने पहले उसने उदय मेहरा से जयपुर में नौकरी दिलाने के लिए संपर्क किया था।

उदय ने उसे नौकरी का लालच देकर 27 दिसंबर 2025 को जयपुर बुला लिया। 30 दिसंबर की शाम करीब 8 बजे उदय मेहरा उसे नौकरी दिलाने के बहाने जलमहल की पाल पर ले गया। वहां पहले से मौजूद उसके साथियों ने परमेश को सुनसान जंगल में ले जाकर मारपीट की, धमकाया और रुपये की मांग की। डर के मारे परमेश ने अपने पिता से एक लाख रुपये अपने खाते में मंगवाए, जिन्हें आरोपियों ने UPI के जरिए ट्रांसफर करवा लिया और मोबाइल भी छीन लिया।

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मनीष अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज पाठक के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह राणावत की देखरेख में थानाधिकारी राजेश गौतम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में एएसआई इंद्राज सिंह, कांस्टेबल उमेश चंद, कानाराम, प्रदीप, जतन सिंह तथा साइबर एक्सपर्ट नन्हू राम शामिल थे। तकनीकी सहायता और मुखबिरों की मदद से आरोपियों का रूट चार्ट तैयार कर लगातार पीछा करने के बाद उन्हें दबोचा गया।

पूछताछ में सामने आया कि उदय मेहरा गैंग का सरगना है। वह पीड़ितों को नौकरी का लालच देकर जयपुर बुलाता और साथियों के साथ मिलकर सुनसान जगह पर लूट की योजना को अंजाम देता था। आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नौकरी के नाम पर अजनबियों पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Read More एमजेआरपी यूनिवर्सिटी में पैशन-फैशन 2026 का आयोजन : रैंप पर दिखी युवाओं की सतरंगी रचनात्मकता, दर्शकों ने बजाई तालियां

 

Read More राजस्थान विधानसभा : जेजेएम योजनाओं पर मंत्री के जवाब पर विपक्ष ने उठाए सवाल, कोर्ट केस से रुके 62 कार्य 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान