गोविंद के दरबार में फाल्गुन की धूम : मुस्लिम भजन गायिका परवीन मिर्जा ने ‘मत डालो रंग गुलाल’ गाकर सांप्रदायिक सौहार्द का दिया परिचय

म्हारा प्यारा गजानन आई जो जी... से होलिकोत्सव का आगाज

गोविंद के दरबार में फाल्गुन की धूम : मुस्लिम भजन गायिका परवीन मिर्जा ने ‘मत डालो रंग गुलाल’ गाकर सांप्रदायिक सौहार्द का दिया परिचय

आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय होलिकोत्सव के दूसरे दिन भी डेढ़ सौ से अधिक गायकों और कलाकारों ने फाल्गुनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया

जयपुर। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में चल रहे 3  दिवसीय होलिकोत्सव के दूसरे दिन भी डेढ़ सौ से अधिक गायकों और कलाकारों ने फाल्गुनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। होली के फाल्गुनी भजन और गीतों पर कलाकारों ने कृष्ण और राधा के स्वरूप में मनोहारी नृत्य कर दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम संयोजक गौरव धामानी ने बताया कि पारंपरिक फागोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ पंडित जगदीश शर्मा के ‘म्हारा प्यारा गजानन आई जो जी’ से हुआ। उन्होंने ‘मतवारो सांवरियो’ भजन भी सुनाया। 

मुस्लिम भजन गायिका परवीन मिर्जा ने ‘मत डालो रंग गुलाल’ गाकर सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय दिया। इस गीत पर मीनाक्षी ने भाव प्रवण नृत्य प्रस्तुत किया। शशि भट्ट ने ‘चल्यो अइयो रे श्याम रसिया’ गीत सुनाया। गौरव भट्ट ने रंगी सारी गुलाबी गीत सुनाया।  संजय रायजादा ने अपनी चिर परिचित रचना ‘श्याम रंग में रंगी चुनरिया’ गाकर माहौल को भक्ति के शिखर पर पहुंचा दिया। मोहन बालोदिया ने अपने विशेष अंदाज में ‘म्हारा गोविन्द प्यारा’  होली गीत गाकर तन-मन पुलकित कर दिया। तुषार शर्मा और नेहा शर्मा ने ‘म्हारी चूनर छै जरकारी’ और हेली में गोविन्दा प्यारा होरी गीत गाकर गायन की छाप छोड़ी। कथक गुरु श्वेता गर्ग और उनकी शिष्य मंडली ने कथक नृत्य किया। स्वरुप बने कलाकारों ने भाव प्रवण मंचन किया।

आज ये कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
 रविवार को दोपहर बारह से शाम साढ़े चार बजे तक जगदीश शर्मा, कुंज बिहारी जाजू, संजय रायजादा, गौरव जैन, विजेन्द्र गौत्तम, दीपक माथुर, उमा शंकर, समाधिया, मोइनुद्दीन खान गायन में प्रस्तुतियां देंगे। जबकि अविनाश शर्मा, कौशल कांत गिरधारी महाराज, ज्योति भारती गोस्वामी अपनी छंटा बिखेरेंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

स्पेन में भीषण हादसा: आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत 4 अन्य घायल स्पेन में भीषण हादसा: आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत 4 अन्य घायल
स्पेन के मान्लेउ शहर में एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई।...
मस्तिष्क को सक्रिय करता है हाथ से लिखना
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा: पीएम मोदी बोले मैक्रों से मिलने के लिए उत्सुक, बातचीत से दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत
राजस्थान हाईकोर्ट में फिर से बम ब्लास्ट की मिली धमकी, जानें पूरा मामला 
निजी बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, निवेशकों को लाखों रूपए दांव पर
जोधपुर में हवाला का बड़ा खुलासा : 77.80 लाख कैश बरामद, अहमदाबाद के कारोबारी समेत 4 गिरफ्तार
सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी : सोनल, डिम्पल, आयुषी, सुमन और संगीता ने दिलाई राजस्थान को जीत