अस्पताल में महिला मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

मामले की जांच के लिए सीएमएचओ ने बनाई कमेटी

अस्पताल में महिला मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
इसके बाद उच्च स्तर के निर्देश पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करवाने का आग्रह किया है। 

जयपुर। जयपुर में गोपालपुरा बाइपास स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती महिला मरीज की मौत पर बवाल हो गया। परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल परिसर में सोमवार को हंगामा कर दिया। घटना के बाद परिजनों के साथ आए लोगों ने हॉस्पिटल का घेराव किया और धरने पर बैठ गए। वहीं मामले में जांच के लिए जयपुर सीएमएचओ द्वितीय ने एक कमेटी बनाई। जानकारी के अनुसार महिला मरीज शशि शर्मा को एक सितंबर को ब्रेन में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद यहां डॉक्टरों ने क्लॉट जमने की बात कहते हुए मरीज के ब्रेन का ऑपरेशन किया।

पिछले कुछ समय पहले मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी और 28 सितंबर को मरीज की डेथ हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर के खिलाफ इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। जयपुर सीएमएचओ द्वितीय ने मामले में एक कमेटी बनाई है। कमेटी ने प्राथमिक जांच में मरीज को सेप्टीसीमिया होने पर मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होने की बात कही है। कमेटी ने जांच के लिए सुपर स्पेशियलिटी स्तर के डॉक्टरों को भी शामिल करने की मांग की है। इसके बाद उच्च स्तर के निर्देश पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करवाने का आग्रह किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत