वर्ल्ड एलिफेंट डे पर फैशन शो : हाथीगांव में सोने-चांदी के आभूषणों से लकदक होकर रैंप पर उतरी हथिनियां

विदेशी पर्यटक फोटोज और सेल्फी लेते हुए नजर आए

वर्ल्ड एलिफेंट डे पर फैशन शो : हाथीगांव में सोने-चांदी के आभूषणों से लकदक होकर रैंप पर उतरी हथिनियां

कार्यक्रम में नाहरगढ़ जैविक उद्यान के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ.अरविंद माथुर सहित अन्य को प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 

जयपुर। वर्ल्ड एलिफेंट डे के अवसर पर मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित हाथीगांव में हाथियों के लिए फैशन शो हुआ। इसमें हाथी बाबू सहित अन्य हथिनियों ने चांदी और सोने के आभूषण पहनकर कैटवॉक की। हाथी मालिक बल्लू खान ने बताया कि हाथियों के लिए फू्रट स्टॉल्स लगाई गई जिसमें उन्होंने सेब, पपीता, केले सहित अन्य फलों का लुत्फ उठाया। सोने चांदी के गहनों से सजे धजे करीब 15 हाथियों के साथ देशी और विदेशी पर्यटक फोटोज और सेल्फी लेते हुए नजर आए।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि इस तरह की एक्टिविटीज से पर्यटन को बल मिलता है।

तो वहीं दूसरी ओर वन्यजीवों के संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि हाथियों के संरक्षण के लिए कार्य करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में एसीएफ प्राची चौधरी, रेंजर गौरव चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त हथिनी जोनाली का जन्मदिन भी मनाया गया। इस दौरान करीब डेढ़ फीट का केक काटा गया। कार्यक्रम में नाहरगढ़ जैविक उद्यान के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ.अरविंद माथुर सहित अन्य को प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 
 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत