लेखा संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों के पदस्थापन और प्रतिनियुक्ति पर वित्त विभाग की सख्ती बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति नहीं हो सकेगा कार्यमुक्त 

विभागाध्यक्षों और जिला कलेक्टरों को जारी किए निर्देश

लेखा संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों के पदस्थापन और प्रतिनियुक्ति पर वित्त विभाग की सख्ती बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति नहीं हो सकेगा कार्यमुक्त 
राजस्थान सरकार के वित्त (राजस्व) विभाग ने लेखा सेवा एवं अधीनस्थ लेखा सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों के नियमित पदस्थापन, स्थानांतरण, प्रतिनियुक्ति तथा अतिरिक्त कार्यभार आवंटन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।

जयपुर। राजस्थान सरकार के वित्त (राजस्व) विभाग ने लेखा सेवा एवं अधीनस्थ लेखा सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों के नियमित पदस्थापन, स्थानांतरण, प्रतिनियुक्ति तथा अतिरिक्त कार्यभार आवंटन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को उसके वर्तमान पदस्थापन से कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। विभाग के अनुसार कई मामलों में नियमित पदस्थापन के बावजूद अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यभार नहीं सौंपा जा रहा है। वहीं, कुछ विभागाध्यक्षों और जिला कलेक्टरों द्वारा अपने स्तर पर ही प्रतिनियुक्ति एवं अतिरिक्त कार्यभार के आदेश जारी किए जा रहे हैं। इससे संवर्ग प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

वित्त विभाग ने निर्देश दिए हैं कि प्रतिनियुक्ति और अतिरिक्त कार्यभार के आदेश विभागाध्यक्ष, जिला कलेक्टर या अन्य अधिकारी अपने स्तर पर जारी नहीं करेंगे। ऐसे प्रस्ताव औचित्य सहित शासन सचिव अथवा संयुक्त शासन सचिव, वित्त (राजस्व) विभाग या निदेशक, कोष एवं लेखा को भेजने होंगे। साथ ही सभी विभागों को जारी पदस्थापन आदेशों की पालना सुनिश्चित करने और नियमों के विपरीत कार्यवाही से बचने के निर्देश दिए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्तवाड़ में एसपीओ की शहादत पर खरगे ने जताया दुख, बोले- आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट किश्तवाड़ में एसपीओ की शहादत पर खरगे ने जताया दुख, बोले- आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की गोलीबारी में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की शहादत...
लेखा संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों के पदस्थापन और प्रतिनियुक्ति पर वित्त विभाग की सख्ती बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति नहीं हो सकेगा कार्यमुक्त 
जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब'
भविष्य की जंग में प्रौद्योगिकी, चौंकाने की क्षमता और तीनों सेनाओं का तालमेल होगा अहम: राजनाथ
जयपुर में 15 नवंबर को सजेगी कथक की महफिल, ताल-2026 में कलाकार बिखेरेंगे नृत्य के रंग
जंगल में किस बड़ी वारदात की थी तैयारी? 2 हथगोलों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
निमोनिया से बचाव के लिए घर-घर पहुंचेगी आशा सहयोगिनी, पांच साल तक के बच्चों की होगी जांच