नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क : साढ़े पांच महीने की हुई मादा शावक, नियोनेटल केयर यूनिट में किया जा रहा लालन-पालन
मादा शावक का वजन 13 किलो
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की टाइगर सफारी में बाघिन भक्ति की मादा शावक साढ़े पांच माह की हो गई। मां के दूध नहीं पिलाने और नाजुक स्थिति के चलते शावक को नियोनेटल केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया था। नियमित निगरानी में शावक का वजन अब 13 किलो।
जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित टाइगर सफारी में रहवास कर रही बाघिन भक्ति की मादा शावक साढ़े पांच माह की हो गई है। मां के असामान्य व्यवहार, शावक को दूध नहीं पिलाने और नाजुक स्थिति को देखते हुए शावक को यहां नियोनेटल केयर यूनिट में गहन चिकित्सा निगरानी एवं हैंड रियरिंग के लिए शिफ्ट किया गया था। यहां इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
मादा शावक का वजन 13 किलो हो गया है। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के उप निदेशक डॉ.अरविंद माथुर ने बताया कि शावक को आवश्यक विटामिन, मिनरल्स एवं अन्य सप्लीमेंट्स दवाइयां दी जा रही हैं। बिाघिन भक्ति ने 18 अप्रेल को उसे जन्म दिया था।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 Sep 2026 18:30:13
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर में गीतांजलि फायर स्टेशन का उद्घाटन किया और दिल्ली फायर सर्विस बेड़े...

Comment List